Vivo T3 Ultra लूनर ग्रे और फ्रॉस्ट ग्रीन शेड में उपलब्ध है और मोटाई 7.58 मिमी है। डिवाइस में रियर ग्लास पैनल है और इसे IP68 रेटिंग प्राप्त है। वहीं OPPO Reno 12 5G सनसेट पीच, मैट ब्राउन और एस्ट्रो सिल्वर कलरमें आता है।मोटाई 7.57 मिमी है। इसे IP65 रेटिंग प्राप्त है।
Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.2K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल है। OPPO Reno12 5G में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Vivo T3 Ultra फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइनेंसिटी 9200+ प्रोसेसर दिया है, जबकि ओप्पो रेनो 12 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-Energy प्रोसेसर है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G615 जीपीयू मिलता है।
Vivo T3 Ultra 12जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। वहीं OPPO Reno12 में कंपनी ने 8जीबी रैम और 8जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट दिया है। इसके साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है।
Vivo T3 Ultra का एनटूटू स्कोर 15,24,110 रहता है, जबकि OPPO Reno12 5G 6,12,185 एनटूटू स्कोर करता है। गीकबेंच टेस्ट में अल्ट्रा सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 1,811 और 5,299 स्कोर करता है और Reno12 क्रमशः 1,051 और 3,006 स्कोर करता है।
Vivo T3 Ultra में रियर पैनल पर 50MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं ओप्पो रेनो 12 में 50MP+8MP +2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
Vivo T3 Ultra में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है, वहीं ओप्पो रेनो 12 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा सपोर्ट है।
Vivo T3 Ultra में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। ओप्पो रेनो 12 में 5,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Vivo T3 Ultra एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटचओएस है और 2+3 सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी मिलती है। ओप्पो रेनो 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर रन करता है। यह 3+4 अपडेट पॉलिसी के साथ आता है।
OPPO Reno 12 के 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 32,999 रुपये है। यह फोन Astro Silver, Sunset Peach और Matte Brown कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Vivo T3 Ultra के 8GB+128GB की कीमत 31,999 रुपये, 8GB+256GB की 33,999 रुपये और 12GB+256GB की 35,999 रुपये है।
वीवो टी3 अल्ट्रा परफॉर्मेंस में आगे रहता है। इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग है, वहीं ओप्पो रेनो 12 5G पतला और हल्का स्मार्टफोन है। डिवाइस एक दर्जन से अधिक AI फीचर्स के साथ आते हैं और ज्यादा ओएस और सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते हैं।