वीवो टी 3 अल्ट्रा एर्गोनॉमिक्स और एक ठोस इन-हैंड फील पर केंद्रित है, जबकि Vivo V30 काफी पतला और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैक पर गोलाकार रिंग के बजाय आयताकार एलईडी रिंग है।
वीवो टी3 अल्ट्रा में 6.78-इंच 3D कर्व्ड 1.2K AMOLED पैनल है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। वहीं, वहीं, वी30 में एचडीआर 10 प्लस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.78-इंच डिसप्ले है।
वीवो टी3 अल्ट्रा में मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट के साथ ज्यादा पावर और सीपीयू परफॉरमेंस मिलती है। V30 5G में 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है।
T3 Ultra में 50MP प्राइमरी OIS और 8MP ultrawide रियर कैमरा है। वहीं, फोन में 50एमपी फ्रंट कैमरा है। हालांकि, Vivo V30 5G में रियर पर 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 50MP लेंस है।
वीवो टी3 अल्ट्रा में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि दमदार बैटरी लाइफ देती है, जबकि Vivo V30 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, दोनों फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक है।
दोनों फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंडरॉयड 14 के साथ आते हैं। फोन्स में आपको ब्रांड का फनटच ओएस 14 उपयोग करने का मौका मिलेगा। फोन्स के साथ 3 साल तक ओएस अपडेट और 4 साल तक सुरक्षा पैच मिलेंगे।
Vivo T3 Ultra प्राइस – 8GB RAM + 128GB Storage = ₹31,999 – 8GB RAM + 256GB Storage = ₹33,999 – 12GB RAM + 256GB Storage = ₹35,999
Vivo V30 प्राइस – 8GB RAM + 128GB Storage = ₹31,999 – 8GB RAM + 256GB Storage = ₹33,999 – 12GB RAM + 256GB Storage = ₹35,999
कुल मिलाकर, दोनों फोन सभी विभागों में उल्लेखनीय प्रदर्शन प्रदान करते हैं। टी3 अल्ट्रा और वीवो वी30 की कीमत में थोड़ा अंतर है। इसलिए आप अपनी मर्जी के अनुसार फैसला कर सकते हैं।