Vivo T3 Ultra VS Vivo V40, दोनों में कौन है तगड़ा फोन 

Muscle

Vivo T3 Ultra और Vivo V40 के डिजाइन मिलते-जुलते हैं। इसमें पिल शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें डु्अल कैमरा के साथ ऑरा फ्लैशलाइट है। दोनों ही IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।

डिजाइन 

Vivo V40 और T3 Ultra दोनों में 6.78 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.2K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल है। दोनों फोन में Schot Xensation Alpha डिस्प्ले प्रोटेक्शन की सुविधा है। 

डिस्प्ले

Vivo T3 Ultra फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइनेंसिटी 9200+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है,वहीं Vivo V40 में क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। 

प्रोसेसर 

Vivo T3 Ultra का एनटूटू स्कोर 15,24,110 रहता है, जबकि Vivo V40  8,10,635 एनटूटू स्कोर करता है। गीकबेंच टेस्ट में अल्ट्रा सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 1,811 और 5,299 स्कोर करता है वहीं Vivo V40 क्रमशः 1,165 और 3,216 स्कोर करता है।

परफॉर्मेंस 

Vivo T3 Ultra में रियर पैनल पर 50MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं Vivo V40 में आपको 50MP+50MP के डुअल कैमरे मिलते हैं। 

रियर कैमरा 

Vivo T3 Ultra में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है, वहीं वीवी वी40 में भी आपको 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

सेल्फी कैमरा 

Vivo T3 Ultra और Vivo V40 दोनों फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ समान 5,500mAh की बैटरी है। वीवो वी40 PCMark बैटरी टेस्ट में 13 घंटे तक चली और केवल 35 मिनट चार्ज में 20 से 100%तक चार्ज हो जाती है। 

बैटरी- चार्जिंग 

Vivo T3 Ultra और Vivo V40 दोनों फोन  एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटचओएस पर चलते हैं और कई थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ प्री-लोडेड आते हैं। वीवो टी3 अल्ट्रा को 2+3, जबकि वी40 को 3+4 सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी मिलती है।

सॉफ्टवेयर 

Vivo T3 Ultra के 8GB+128GB की कीमत 31,999 रुपये, 8GB+256GB की 33,999 रुपये और 12GB+256GB की 35,999 रुपये है। 

T3 Ultra प्राइस 

Vivo V40 के  8GB+128GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB की 36,999 रुपये और 12GB+512GB वर्जन के लिए 41,999 रुपये है। 

Vivo V40 प्राइस 

वीवो टी3 अल्ट्रा कम कीमत इसे वीवो वी40 का बेहतरीन विकल्प बनता है। इसमें बेहतर प्रोसेसर के साथ Vivo V40 के समान हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन मिलते हैं। हालांकि Vivo V40 में ZEISS लेंस के साथ बेहतर कैमरा सेटअप है। 

निष्कर्ष