10 प्वाइंट्स में Vivo T3x 5g रिव्यू

डिजाइन

फोन कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल फ्लेक कलर ऑप्शन में आता है। इसके क्रिस्टल फ्लेक कलर के रियर पैनल पर एक अनोखा पैटर्न है। डिवाइस का फ्रेम चैम्फर्ड किनारों के साथ फ्लैट है। हालांकि, 188 ग्राम के वजन के कारण डिवाइस थोड़ा भारी है।

डिसप्ले

डिवाइस में 6.7-इंच FHD+ LCD डिसप्ले है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस  से लैस है। यह आउटडोर और इंडोर में अच्छी क्विालिटी देता है। साथ ही हैंडसेट Widevine L1 सर्टिफाइड है जो कि ओटीटीट प्लेटफॉर्म पर FHD स्ट्रीमिंग के लिए होता है।

रियर कैमरा

Vivo T3x में 50MP+2MP रियर कैमरा सेटअप है। हालांकि, कैमरा बहुत अधिक शार्पनेस और डिटेल के साथ तस्वीरें क्लिक नहीं करता। फिर भी तस्वीरें वॉर्म टोन के साथ आकर्षक लगती हैं।

फ्रंट कैमरा

डिवाइस के फ्रंट में 8MP कैमरा है जो कि अच्छी फेशियिल डिटेल के साथ फोटो क्लिक करता है। लेकिन, स्किन टोन में थोड़ी कमी दिखाई देती है। इसके अलावा अगर आप पोर्टेट मोड पर स्विच करते हैं तो सेल्फी में डिटेल नहीं आती।

परफॉर्मेंस

डिवाइस में Snapdragon 6 Gen 1 SoC है जो कि बेंचमार्किंग में अपने प्रतिद्वंदी फोन्स से अच्छा स्कोर करता है। इसके अलावा यह बिना गर्म हुए गेमिंग का एक्सपीरियंस देता है। हालांकि, थोड़े फ्रेम ड्रॉप्स आपको देखने को मिलते हैं।

सॉफ्टवेयर

डिवाइस FunTouchOS बेस्ड एंडरॉयड 14 पर कार्य करता है। इसमें कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं, जिन्हें हटाया जा सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर में कई कस्टमाइजेशन के ऑप्शन हैं। साथ ही डिवाइस 2 साल के ओएस अपेड के साथ आता है।

बैटरी

फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो पीसी मार्क टेस्ट में लगभग 24 घंटे का स्कोर देती है। वहीं, यह अच्छा बैकअप और गेमिंग प्रोवाइड कराता है। साथ ही एक बार चार्ज कर डिवाइस को पूरे दिन यूज किया जा सकता है।

चार्जिंग

फोन 44W चार्जिंग से लैस है और इसमें बॉक्स के अंदर चार्जर मिलता है।  फोन को लगभग एक घंटे के अंदर 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

निष्कर्ष

Vivo T3x में स्लीक डिजाइन, अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। हैंडसेट फिलहाल 13,499 रुपये में सेल किया जा रहा है जो कि इस प्राइस में अच्छा ऑप्शन है। लेकिन, आपको कस्टम एंडरॉयड एक्सपीरियंस अच्छा नहीं मिलेगा।