Vivo T3x Vs Moto G64: जानें कौन-सा फोन खरीदें

डिजाइन

Vivo T3x 5G में एक फ्लैट डिसप्ले है और इसके किनारों पर पतले बेजेल्स हैं। वहीं, रियर पैनल में ऊपर बाईं ओर एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के साथ एक टेक्सचर्ड फिनिश है। दूसरी ओर, Moto G64 5G में Vivo T3x 5G के समान फ्रंट पैनल है और रियर पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है।

डिसप्ले

Vivo T3x 5G 6.72-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है। Moto G64 5G में 6.5-इंच LCD HD+ 120Hz डिस्प्ले है, लेकिन यह केवल 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

प्रोसेसर

Vivo T3x 5G में स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 चिपसेट है, जबकि Moto G64 5G डाइमेंशन 7025 SoC से लैस है। दोनों चिपसेट वेब और वीडियो ब्राउज करने, गेम खेलने, चित्र क्लिक करने, कॉलिंग आदि जैसे डेली कार्यों को संभालने के दौरान बिना किसी रुकावट के अच्छा प्रदर्शन प्रदान करते हैं।

वैरिएंट

T3x 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है - 4GB+128GB, 6GB+128GB, और 8GB+128GB। इस बीच, Moto G64 5G केवल 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

सॉफ्टवेयर

Vivo T3x 5G और Moto G64 5G दोनों स्मार्टफोन एंडरॉयड 14-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। T3x 5G एंड्रॉइड 14-आधारित फनटच OS 14 पर चलता है, वहीं Moto G64 5G आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर चलता है।

रियर कैमरा

दोनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप पेश करते हैं जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होता है। हालांकि, Vivo T3x 5G एक 2MP सेकेंडरी शूटर प्रदान करता है। वहीं, Moto G64 5G में 8MP का सेकेंडरी सेंसर है।

फ्रंट कैमरा

Vivo T3x 5G में 8MP का फ्रंट सेंसर है, जबकि Moto G64 5G में 16MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अतिरिक्त, Vivo T3x 5G IP64 रेटिंग से लैस है, जबकि Moto G64 को IP52 रेटिंग प्राप्त है।

बैटरी

Vivo T3x 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है। Moto G64 5G में 6,000mAh की बैटरी है लेकिन इसमें सिर्फ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

प्राइस

4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: Rs 13,499, Rs 14,999 व Rs 16,999 है। वहीं, MOTO G64 के 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 16,999 है।

निष्कर्ष

Vivo T3x 5G और Moto G64 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया था, जिनकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपये से कम है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये स्मार्टफोन एक-दूसरे के मुकाबले मजबूती से खड़े हैं। हालांकि, बड़ा डिस्प्ले, बेहतर ब्राइटनेस और फास्ट चार्जिंग वीवो फोन को कम से कम कागज पर बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन बनाती है।