Vivo V29 5G 50MP कैमरा, 80W चार्जिंग के साथ ग्लोबली लॉन्च 

Vivo V29 5G

वीवो ने ग्लोबली Vivo V29 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.78 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हैं। 

Vivo V29 5G डिस्प्ले

Vivo V29 5G में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 452 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। 

Vivo V29 5G कैमरा

स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है।

Vivo V29 5G प्रोसेसर

Vivo V29 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 642 एल जीपीयू है। यह वीसी बायोनिक कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। 

Vivo V29 5G रैम

वीवी वी29 5जी में  8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट है।  हालांकि अभी इंटरनल स्टोरेज की जानकारी वेबसाइट पर मौजूद नहीं है।

Vivo V29 5G बैटरी

यह फोन 4600mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी मात्र 18 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।

अन्य फीचर 

मोबाइल में डुअल सिम 5जी सपोर्ट, IP68 रेटिंग, ब्लूटूथ, वाईफाई, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे पीक ब्लू और नोबेल ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Vivo V29 5G कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V29 5G की कीमत चेक रिपब्लिक में CZK 11,990 (करीब 45,500 रुपये) है। भारत में भी फोन की कीमत इसे की करीब रह सकती है। 

इंडिया लॉन्च 

इस स्मार्टफोन को भारत सहित अन्य बाजारों में भी जल्द आने की उम्मीद है। इस फोन को भारत में अगस्त, 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है।