Vivo V29 और Realme 11 Pro+ मिड रेंज में बढ़िया ऑप्शन है। Vivo V29 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये, वहीं Realme 11 Pro+ की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। जानें दोनों में किसका परफॉर्मेंस है बेहतर।
गीकबेंच टेस्ट में वीवो V29 ने क्वालकॉम चिपसेट के साथ अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। इसने सिंगल-कोर में 1,022 स्कोर, मल्टी-कोर टेस्ट में 2,967 स्कोर हासिल किए, जबकि Realme 11 Pro+ ने क्रमशः 934 और 2,358 स्कोर अर्जित किए।
AnTuTu टेस्ट में वीवो 29 ने ज्यादा स्कोर हासिल किए। AnTuTu में Realme 11 Pro+ के 5,43,205 स्कोर की तुलना में वीवो 29 ने थोड़ा अधिक 5,87,520 अंक हासिल किए।
दोनों डिवाइस पर आधे घंटे के लिए सेटिंग्स को 50 थ्रेड्स पर एडजेस्ट किया। इसमें भी रिजल्ट वीवो V29 के पक्ष में था, जो पीक परफॉर्मेंस को केवल 91 प्रतिशत तक सीमित कर दिया था, वहीं Realme 11 Pro+ ने अपने पीक परफॉर्मेंस को 84 प्रतिशत तक सीमित कर दिया।
दोनों फोन केवल 60fps पर HDR ग्राफिक्स को सपोर्ट करता है। दोनों फोन कमोबेश एक समान गेमिंग परफॉर्मेंस करते हैं, लेकिन Realme 11 Pro+ स्टीरियो स्पीकर के साथ बेहतर ऑडियो प्रदान करता है, वहीं Vivo V29 पर हीटिंग की कम समस्याएं दिखाई देंगी।
VIVO V29 में 12 जीबी तक रैम के साथ Snapdragon 778G प्रोसेसर है, वहीं REALME 11 PRO+ में भी 12जीबी तक रैम के साथ MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है।
डिस्प्ले और ऑडियो परफॉर्मेंस के कारण गेमिंग के लिए Vivo V29 की जगह Realme 11 Pro+ बेहतर है, मगर गेमिंग के शौकीन नहीं हैं, तो वीवो V29 बेहतर विकल्प है, क्योंकि फोन मल्टीटास्किंग को बेहतर संभालता है।