Vivo V30 5G के 8GB रैम+128GB स्टोरेज वैरियंट की लॉन्च कीमत 33,999 रुपये थी, जो अब 2,000 रुपये की प्राइट कट के बाद 31,999 रुपये हो गई है। उसी तरह 8GB रैम +256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये और 12GB रैम+256GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये हो गई है।
Vivo V30 फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती के बाद 3,600 रुपये तक का डिस्कांउट ऑफर भी दिया जा रहा है यानी इस फोन की खरीदारी पर प्राइस कट और ऑफर्स को मिलकर 5,600 रुपये फायदा उठा सकते हैं।
Vivo V30 में 6.78 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है।
Vivo V30 में कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है।
वीवो वी30 5जी में कंपनी ने 12जीबी तक रैम दिया है। इसके साथ यूजर्स को 12जीबी तक रैम एक्सपेंशन की सुविधा मिलती है। यह फोन 256जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है।
Vivo V30 5G में रियर पैनल पर 50MP+50MP का डुअल रियर कैमरा है, वहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo V30 5G फोन में कंपनी ने 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट से लैस है। मिलता है।