Vivo V30 Pro की 5 खूबियां

डिसप्ले

इसमें 6.78-इंच FHD+ OLED 120Hz डिसप्ले है। स्क्रीन पर पोर्ट्रेट वीडियो देखना और कुछ पढ़ना का अनुभव बहुत अच्छा है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में स्ट्रीम करना भी एक सुखद अनुभव है क्योंकि डिवाइस एचडीआर प्लेबैक सपोर्ट है।

50MP सेल्फी कैमरा

सटीक स्किन टोन को कैप्चर करने के लिए फ्रंट 50MP कैमरा काफी शानदार। फ्रंट कैमरे पर 2x जूम और 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग करने की क्षमता है।

स्मार्ट ऑरा रिंग लाइट

ट्रिपल कैमरों के साथ इस फोन में इन-बिल्ट रिंग लाइट दी गई है, जिसे वीवो स्मार्ट ऑरा रिंग लाइट कहा जा रहा है। यह लो लाइट में कंडीशन में फोटो क्लिक करने के लिए अच्छी रोशनी प्रदान करती है, जिससे फोटो काफी अच्छी क्लिक होती हैं।

80W फास्ट चार्जिंग

फोन 5,000एमएएच बैटरी और 80W चार्जर के साथ आता है जो कि Vivo V30 Pro 30 मिनट में 57 प्रतिशत चार्ज करता है। वहीं, एक बार फुल चार्ज होने में इस डिवाइस को लगभग 45 मिनट का समय लगता है।

हल्का वजन

V30 प्रो में 3डी बॉर्डरलेस कर्व्ड डिसप्ले के साथ 7.45 मिमी की पतली बॉडी है, जिसका वजन 188 ग्राम है। लाइट वजन होने के चलते फोन को कैरी करना काफी आसान हो जाता है।

और वेब स्टोरी देखने के लिए यहां क्लिक करें