Vivo V30 Pro 5G में 6.78 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि OnePlus 12R में 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
Vivo V30 Pro 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आया है, जबकि OnePlus 12R की बात करें, तो इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर का उपयोग किया है।
वीवो वी30 प्रो एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर कार्य करता है, जबकि OnePlus 12R की बात करें, तो यह फोन भी एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
वीवो वी30 प्रो 8GB+256GB और 12GB+512GB वैरियंट में उपलब्ध है। इसके साथ 12जीबी एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी है। वहीं OnePlus 12R भी दो वैरियंट 8जीबी+128जीबी और 16जीबी+256जीबी में उपलब्ध है।
वीवो वी30 प्रो का एनटूटू स्टोर 948361 रहता है, जबकि OnePlus 12R का ओवरऑल एनटूटू स्कोर 1473559 रहता है।
Vivo V30 Pro 5G में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि वनप्लस 12आर में रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
वीवो वी30 प्रो में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है, जबकि वनप्लस 12आर स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वीवो वी30 प्रो 5जी फोन में 5,000एमएएच की बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जबकि OnePlus 12R में आपको 5500mAh की बैटरी और 100W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
वीवो वी30 प्रो में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 46,999 रुपये है, जबकि वनप्लस 12R के 8GB रैम वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16GB की कीमत 45,999 रुपये है।