Vivo V30  vs iQOO Neo 9 Pro, देखें कौन है ज्यादा पावरफुल

Vivo V30 काफी पतला और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैक पर गोलाकार रिंग के बजाय आयताकार एलईडी रिंग है। वहीं iQOO Neo 9 Pro वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है जो काफी आकर्षक है।

डिजाइन 

Vivo V30 में 6.78-इंच 120Hz 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जबकि iQOO Neo 9 Pro में 6.78-इंच 144Hz 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है। 

डिस्प्ले 

Vivo V30 में कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया है, जबकि बात iQOO Neo 9 Pro की करें तो इसमें कहीं ज्यादा पावरफुल  Snapdragon 8 Gen 2 SoC का उपयोग किया गया है।

प्रोसेसर 

Vivo V30 में कंपनी ने 12जीबी तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा दी है, वहीं  iQOO Neo 9 Pro में भी आपको 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है। 

रैम-स्टोरज 

वीवो वी30 में कंपनी ने रियर पैनल पर 50MP+50MP डुअल कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है, जबकि आइकू नियो 9 प्रो में 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा और 16MP का  फ्रंट कैमरा है। 

कैमरा 

वीवो वी30 में 5,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है, वहीं आइकू नियो 9 प्रो में 5,160mAh की बैटरी और 120W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

बैटरी चार्जिंग 

वीवो वी30 के 8GB + 128GB की कीमत 33,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 35,999 रुपये, जबकि टॉप वैरियंट 12GB + 256GB की कीमत 37,999 रुपये है। 

वीवो वी30 प्राइस

आइकू नियो 9 प्रो के 8GB + 128GB की कीमत 35,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 37,999 रुपये, जबकि टॉप वैरियंट 12GB + 256GB की कीमत 39,999 रुपये है। 

आइकू नियो 9 प्रो प्राइस