Motorola Edge 50 Pro में वीगन लैदर बैक दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं, Vivo V30 काफी पतला और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैक पर गोलाकार रिंग के बजाय आयताकार एलईडी रिंग है।
ऐज 50 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले है। ऐज 50 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले है।
Edge 50 Pro 5G में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। V30 5G में 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है।
V30 में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 12जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक है। Edge 50 Pro 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं।
मोटो के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस, 13MP का अल्ट्रा वाइड +मैक्रो लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस है। साथ ही फ्रंट पर 32MP कैमरा है। Vivo V30 5G में रियर पर 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 50MP लेंस है।
Edge 50 प्रो में 4500mAh की बैटरी 125W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। वहीं, Vivo V30 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Edge 50 Pro 5G में Hello UI बेस्ड एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम है। V30 5G मोबाइल फोन लेटेस्ट एंड्राइड 14 बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है।
वी30 के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹28,799, 8GB RAM + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹30599 और 12GB RAM + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹32,399 है। Edge 50 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999 और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹35,999 है।
दोनों फोन्स प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। प्रोसेसर एक होने के बाद परफॉर्मेंस में दोनों फोन एक जैसे ही होंगे। इसलिए रियल परफॉर्मेंस में ही सही तौर पर बताया जाएगा कि कौनसा फोन किसपर ज्यादा भारी है।