Vivo V30 और Vivo V30 Pro देखने में बिल्कुल एक जैसी ही हैं। यह काफी पतले और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आते है। इसमें बैक पर गोलाकार रिंग के बजाय आयताकार एलईडी रिंग है, जिसमें कैमरा और एलईडी फ्लैश लाइट है।
Vivo V30 और Pro मॉडल में 6.78 इंच FHD+ पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मौजूद है।
Vivo V30 Pro 5G में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Vivo V30 में Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया है
Vivo V30 में 12जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है। Pro मॉडल में 12GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज है।
Vivo V30 सीरीज के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करते हैं।
Vivo V30 में 50MP+50MP डुअल रियर और Vivo V30 Pro में 50MP+50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा है। वहीं, दोनों फोन्स में सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा है।
स्मार्टफोन्स में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।
Vivo V30 में 50MP+50MP डुअल रियर और Vivo V30 Pro में 50MP+50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा है। वहीं, दोनों फोन्स में सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा है। वहीं, प्रो मॉडल के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹41,999 और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट का प्राइस ₹46,999 है।