Vivo V30e फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है, वहीं Realme 12 Pro में 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज वैरियंट है।
Vivo V30e में कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, वहीं रियलमी 12 प्रो में कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है।
Vivo V30e फोन एनटूटू टेस्ट में 5,69,641 स्कोर करता है, जबकि वहीं Realme 12 Pro एनटूटू स्कोर थोड़ा बेहतर यानी 5,94,028 रहता है।
Vivo V30e गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट में सिंगर और मल्टीकोर में क्रमशः 921 और 2,771 स्कोर हासिल करता है, जबकि Realme 12 Pro सिंगर कोर में 861 और मल्टीकोर टेस्ट में 2,601 स्कोर हासिल करता है।
Vivo V30e में 6.78-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा मिलती है, वहीं Realme 12 Pro 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है।
Vivo V30e के रियर पैनल पर 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं Realme 12 Pro में कंपनी ने 50MP + 8MP + 32MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।
Vivo V30e में भी आपको 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि Realme 12 Pro में कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
वीवो वी30ई में कंपनी ने 5,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, Realme 12 Pro में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
Vivo V30e के 8GB+128GB की कीमत 27,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि Realme 12 Pro के 8GB/128GB की कीमत 24,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 26,999 रुपये है।
Vivo V30e और Realme 12 Pro दोनों ही अपने Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस करते हैं। Realme स्मार्टफोन AnTuTu, थ्रॉटलिंग और गेमिंग टेस्ट में बेहतर परफॉर्मेंस करताहै। कीमत के हिसाब से एक बेहतर विकल्प हो सकता है।