V30e के रियर पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ऑरा लाइट के साथ डुअल कैमरा है। सामने की तरफ, एक घुमावदार डिसप्ले पंच-होल कटआउट से लैस है। वहीं, V30 में फ्रंट पंच-होल कटआउट के साथ घुमावदार AMOLED डिसप्ले से लैस है। रियर पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें कैमरा के लिए दो कटआउट हैं और एक ऑरा लाइट है।
दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED पैनल और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। हालांकि, दोनों डिवाइसों का रिजोल्यूशन थोड़ा अलग है। वी30ई में 2400 x 1080p फुल एचडी+ रिजोल्यूशन है, वहीं, वी30 2800 x 1260p रिजोल्यूशन से लैस है।
Vivo V30e में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 है जो कि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। दूसरी ओर Vivo V30 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 है जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है।
V30e में 50MP का प्राइमरी लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, Vivo V30 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और ऑटो-फोकस के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है।
V30e में 50MP का फ्रंट कैमरा f/2.45 अपर्चर साइज से लैस है। वहीं, वीवो वी30 में फ्रंट पर ऑटो-फोकस के साथ र f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo V30e में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी है, जबकि Vivo V30 में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी दी गई है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V30e और Vivo V30 दोनों स्मार्टफोन Android 14-आधारित फनटचओएस 14 पर कार्य करते हैं।
VIVO V30E के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 29,999 है। वहीं, VIVO V30 के 8GB + 128GB की कीमत Rs 33,999, 8GB + 256GB का प्राइस Rs 35,999 और 12GB + 256GB का रेट Rs 37,999 है।