Vivo V40 खरीदने से पहले जानें ये कारण

Phone

Vivo V40 का बैक पैनल काफी प्रीमियम दिखता है। पहली नजर में देखने से पता ही नहीं चलेगा कि यह ग्लास और प्लास्टिक का मिश्रण है। फोन लाइटवेट है, जो आपको पसंद जाएगा। 

डिजाइन

Vivo V40 में 6.78-इंच 1.2K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस है। इसका 3डी कर्व्ड डिस्प्ले प्रीमियम लगता है। डिस्प्ले का रंग और ब्राइटनेस बैलेंस है। 

डिस्प्ले

Vivo V40 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। उम्मीद के मुताबिक डेली टास्क में अच्छा रहता है और गेमिंग में भी कोई समस्या नहीं आई। कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल जैसे गेम आसानी से प्ले कर सकते हैं। 

परफॉर्मेंस

Vivo V40  का AnTuTu स्कोर 8,10,653 रहता है, वहीं गीकबेंच सिंगल और मल्टीकोर स्कोर क्रमशः 1,165 और 3,216 रहता है।

बेंचमार्क स्कोर 

Vivo V40 एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच OS 14 पर रन करता है। हालांकि इसमें पहले से लोड ऐप्स भी मिलेंगे। मगर सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले ऐप्स तक पहुंचने के लिए डायनामिक इफेक्ट्स और क्विक बार जैसी सुविधाएं हैं। 

सॉफ्टवेयर

Vivo V40 में 50MP+50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा है। वी 40 से ली गई तस्वीरें शानदार हैं। दिन के उजाले की तस्वीरें ब्राइट और रंगीन होती हैं और आपको एक अच्छा प्राकृतिक दृश्य कैद करने में मजा आएगा। अल्ट्रा-वाइड-एंगल तस्वीरें थोड़ी खिंची हुई लगती हैं। 

कैमरा

Vivo V40 में 5,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है। बैटरी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सर्फिंग करने के बाद एक दिन से अधिक समय तक आसानी से चल जाती है। 

बैटरी

Vivo V40 के  8GB+128GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB की 36,999 रुपये और 12GB+512GB वर्जन के लिए 41,999 रुपये है। फोन टाइटेनियम ग्रे, लोटस पर्पल और गेंजेस ब्लू कलर में उपलब्ध है।

कीमत 

वीवो V40 मिड रेंज में आपको एक और ऑप्शन देता है। वी40 परफॉर्मेंस और कैमरा के लिहाज से अच्छा फोन है। यह आपको लिए एक ऑल-राउंडर फोन की तरह हो सकता है। 

निष्कर्ष