Vivo V40 vs Motorola Edge 50 Pro, परफॉर्मेंस में कौन मारता है बाजी? 

White Lightning
Phone

Vivo V40 और Motorola Edge 50 Pro कमोबेश एक ही प्राइस रेंज वाले डिवाइस है। इसके अलावा, दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर चलते हैं। जानते हैं दोनों में किसका परफॉर्मेंस बेहतर रहता है? 

AnTuTu टेस्ट में Motorola Edge 50 Pro फोन Vivo V40 से बेहतर परफॉर्मेंस करता है। Vivo V40 का एनटूटू स्कोर 8,10,653 रहता है, जबकि Motorola Edge 50 Pro का 8,27,231 रहता है। 

एनटूटू

गीकबेंच टेस्ट में वीवो वी40 फोन मोटोरोला एज 50 प्रो से आगे निकल जाता है। Vivo V40 सिंगर कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 1164 और 3216 का स्कोर करता है, जबकि Edge 50 Pro क्रमशः 1142 और 3119 का स्कोर करता है।

गीकबेंच

वीवो वी40 और मोटोरोला एज 50 प्रो दोनों ही हैवी लोड के तहत समान लेवल पर थ्रॉटल हो जाते हैं। बर्नआउट सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में वीवो स्मार्टफोन का पीक परफॉर्मेंस 68.8% और मोटोरोला एज 50 प्रो 69.6 % रहता है। 

थ्रॉटलिंग टेस्ट 

बीजीएमआई, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 जैसे गेम 30 मिनट तक खेलने के बाद  वीवो वी40 का तापमान कुल मिलाकर 12 डिग्री बढ़ गया, वहीं मोटोरोला एज 50 प्रो लगभग 17.3 डिग्री तक गर्म हुआ। 

गेमिंग टेस्ट

Vivo V40 के  8GB+128GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB की 36,999 रुपये और 12GB +512GB वर्जन के लिए 41,999 रुपये है। फोन टाइटेनियम ग्रे, लोटस पर्पल और गेंजेस ब्लू कलर में उपलब्ध है।

Vivo V40 प्राइस

Motorola Edge 50 Pro 5G के 8GB रैम +256 जीबी की कीमत 31,999 रुपये और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है। 

Edge 50 Pro प्राइस

टेस्ट रिजल्ट के आधार पर देखें, तो मोटोरोला एज 50 प्रो और वीवो वी40 दोनों ही बेहतर परफॉर्मेंस करते हैं। वीवो V40 गेमिंग में जहां बेहतर करता है, वहीं AnTuTu टेस्ट में मोटोरोला आगे रहता है। मोटोरोला स्मार्टफोन की कीमत Vivo V40 से कम है। 

निर्णय