Vivo V40 vs OnePlus 12R, दोनों में कौन है ज्यादा बढ़िया

Phone

Vivo V40 और Vivo V40 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। दोनों ही प्रीमियम डिजाइन वाला फोन है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी फीचर से लैस है। जानें दोनों फोन के स्पेसिफिकेशंस में क्या अंतर है?  

Vivo V40 में कंपनी ने 6.78-इंच 1.2K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस दी है, वहीं OnePlus 12R में 6.78-इंच 1.2K LTPO एमोलड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस है। 

डिस्प्ले 

Vivo V40 फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित FuntouchOS पर रन करता है, वहीं OnePlus 12R एंड्रॉयड 14 पर आधारित OxygenOS ओएस पर रन करता है। 

सॉफ्टवेयर 

वीवो वी40 में रियर पैनल पर 50MP+50MP डुअल कैमरा सेटअप है, वहीं वनप्लस 12आर में रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है। 

रियर कैमरा 

वीवो वी40 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, लेकिन वनप्लस 12 आर में फ्रंट में केवल 16MP का कैमरा दिया गया है। 

सेल्फी कैमरा 

Vivo V40 में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है, वहीं OnePlus 12R में कंपनी ने ज्यादा पावरफुल क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। 

प्रोसेसर 

Vivo V40 में आपको 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है, वहीं OnePlus 12R में आपको 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा  मिलती है। 

रैम-स्टोरेज 

Vivo V40  का AnTuTu स्कोर 8,10,653 और गीकबेंच सिंगल और मल्टीकोर स्कोर क्रमशः 1,165 और 3,216 रहता है, वहीं वनप्लस 12आर का एनटूटू स्कोर 14,73,559 और गीकबेंच सिंगल और मल्टीकोर स्कोर क्रमशः 1,564 और 5,097 रहता है।

परफॉर्मेंस 

Vivo V40 में 5,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है, वहीं OnePlus 12R में 5,500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

बैटरी-चार्जिंग 

Vivo V40 के  8GB+128GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB की 36,999 रुपये और 12GB+512GB वर्जन के लिए 41,999 रुपये है। फोन टाइटेनियम ग्रे, लोटस पर्पल और गेंजेस ब्लू कलर में उपलब्ध है। 

Vivo V40 की कीमत

OnePlus 12R के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये,  8GB रैम + 256GB  स्टोरेज की 42,999 रुपये और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज की 45,999 रुपये है। 

OnePlus 12R की कीमत 

वनप्लस 12आर में आपको बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, वहीं Vivo V40 में बेहतर फ्रंट- रियर कैमरा सेटअप और ज्यादा इंटरनल स्टोरेज है। वनप्लस 12आर थोड़ा महंगा है, ऐसे में वीवो वी40 एक ऑप्शन हो सकता है। 

निष्कर्ष