Vivo V40 vs Vivo V40 Pro, जानें दोनों फोन में क्या है अंतर

Green Sun
Phone

Vivo V40 और Vivo V40 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। दोनों ही प्रीमियम डिजाइन वाला फोन है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी फीचर से लैस है। जानें दोनों फोन के स्पेसिफिकेशंस में क्या अंतर है?  

Vivo V40 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2800 x 1260 पिक्सल, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है, वहीं Vivo V40 Pro में भी 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस और 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन है।  

डिस्प्ले 

Vivo V40 में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 (4 एनएम) प्रोसेसर दिया है, वहीं Vivo V40 Pro में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ (4 एनएम) प्रोसेसर मिलता है। 

प्रोसेसर 

Vivo V40 फोन  8जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज, 8जीबी +256जीबी, 12जीबी+512जीबी स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध है, वहीं  Vivo V40 Pro 8 जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज और 12जीबी +512 जीबी वैरियंट में उपलब्ध है।

रैम-स्टोरेज

वीवो वी40 में रियर पैनल पर 50MP(वाइड) + 50MP (अल्ट्रावाइड) डुअल कैमरा सेटअप है, वहीं वीवी वी40 प्रो में रियर पैनल पर 50MP (वाइड) + 50MP (टेलीफोटो) + 50MP (अल्ट्रावाइड) ट्रिपल कैमरा सेटअप है। 

रियर कैमरा 

वीवो वी40 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, वहीं कंपनी ने वीवो वी40 प्रो में भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। 

सेल्फी कैमरा 

Vivo V40 में 5500 एमएएच की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, वहीं Vivo V40 Pro में भी आपको 5500 एमएएच की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

बैटरी-चार्जिंग 

दोनों पोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14 पर रन करता है। वहीं कनेक्टिविटी 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूएसबी-सी का सपोर्ट मौजूद है। दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। 

सॉफ्टवेयर

Vivo V40 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB की 36,999 रुपये और 12GB + 512GB की 41,999 रुपये है। वहीं Vivo V40 Pro के 8GB + 256GB की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 512GB की 55,999 रुपये है। 

कीमत