> Vivo V40e में 6.77-इंच FHD+ 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट है। > Nothing Phone (2a) Plus में 6.7-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
> Vivo V40e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है। > Nothing Phone (2a) Plus में मीडियाटेक Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर, 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज है।
> Vivo V40e एनटूटू पर 6,70,195 स्कोर करता है, वहीं गीकबेंच पर सिंगल और मल्टीकोर में क्रमशः 962 और 2,892 करता है। > Nothing Phone (2a) Plus एनटूटू पर 7,71,491 स्कोर करता है, वहीं गीकबेंच पर सिंगल और मल्टीकोर में क्रमशः 1,121 और 2,203 स्कोर करता है।
> Vivo V40e में 50MP+ 8MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा है। > Nothing Phone (2a) Plus 50MP+50MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा है।
> Vivo V40e फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। > Nothing Phone (2a) Plus में 5,000mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
> Vivo V40e Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है। > Nothing Phone (2a) Plus एंड्रॉयड 14 पर आधारित नथिंग ओएस 2.6 पर रन करता है।
Vivo V40e के 8जीबी+128जीबी वैरियंट की कीमत 28,999 रुपये है, वहीं 8जीबी+256जीबी की कीमत 30,999 रुपये है। यह Royal Bronze और Mint Green कलर में उपलब्ध होगा।
Nothing Phone (2a) Plus के 8GB रैम +256 जीबी की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि टॉप 12जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेंगे।
नथिंग फोन (2a) Vivo V40e का एक बढ़िया विकल्प है। इसमें Vivo V40 की तुलना में बेहतर प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप, डिस्प्ले प्रोटेक्शन और अधिक किफायती होने के साथ-साथ क्लीनर सॉफ्टवेयर भी है। मगर Vivo V40e में बेहतर IP रेटिंग, अधिक बैटरी बैकअप और तेज चार्जिंग स्पीड है।