Vivo V40e परफॉर्मेंस रिव्यू, देखें कहां ठहरता है यह फोन 

प्रोसेसर

> Vivo V40e फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ आता है। > मोटोरोला एज 50 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एई, नथिंग फोन 2ए में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 और वनप्लस नॉर्ड 4 स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है।

एनटूटू 

> Vivo V40e AnTuTu पर 6,70,195 का स्कोर हासिल करता है, जो कि सम्मानजनक है। > इस रेंज में मोटोरोला एज 50 का एनटूटू स्कोर 7,14,295 और नथिंग फोन (2ए) प्लस 7,71,491 और वनप्लस नॉर्ड 4 11,69,622 स्कोर करता है।

गीकबेंच

> Vivo V40e गीकबेंच टेस्ट में सिंगल और मल्टीकोर टेस्ट में क्रमशः 962 और 2892 का स्कोर करता है। > दूसरी तरफ वनप्लस नॉर्ड 4 सिंगर और मल्टीकोर में 1744 और 4365, मोटोरोला एज 50 1117 और 3048 और नथिंग फोन 2ए प्लस 1121 और 2203 स्कोर करता है।

सीपीयू थ्रॉटल

> सीपीयू थॉटलिंग टेस्ट में Vivo V40e का पीक आउटपुट परफॉर्मेंस 62.6 रहता है। > वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 का पीक आउटपुट परफॉर्मेंस 48.8%, नथिंग फोन (2ए) प्लस का 53.3 % और मोटोरोला एज 50 का 77 % रहता है।

गेमिंग टेस्ट 

> गेमिंग टेस्ट में हमने सभी चारों डिवाइस पर 30 मिनट के लिए बीजीएमआई, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 जैसे गेम प्ले किए। > थर्मल मैनेजमेंट में Vivo V40e कुल मिकाकर 12.3 डिग्री गर्म हो गया, जो नथिंग फोन (2ए) प्लस से सिर्फ 0.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं मोटोरोला एज 50 और वनप्लस नॉर्ड 4 क्रमशः 23.5 और 23.4 डिग्री तक गर्म हुए।

कीमत

Vivo V40e के शुरुआत वैरियंट की कीमत 28,999 रुपये है, जबकि Motorola Edge 50 की कीमत 27,999 रुपये, Nothing Phone (2a) Plus की 27,999 रुपये और  OnePlus Nord 4 की 29,999 रुपये से शुरू होती है।

निष्कर्ष 

टेस्ट रिजल्ट को देखें, तो Vivo V40e किसी भी कैटेगरी में श्रेणी में पूर्ण विजेता नहीं रहा है, लेकिन यह बैलेंस्ड परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस डिवाइस पर गेम खेलते समय कोई खास रुकावट महसूस नहीं हुई।