Vivo V40e vs OnePlus Nord 4 बैटरी कंपैरिजन, कौन देता है बेहतर बैकअप?

> Vivo V40e में 5,500mAh की बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कीमत 28,999 रुपये है। > OnePlus Nord 4 में 5,500mAh की बैटरी और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कीमत 29,999 रुपये है।

बैटरी क्षमता 

> PCMark बैटरी टेस्ट में 80 प्रतिशत ब्राइटनेस और 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर फोन की बैटरी को 100% से 20% तक गिरने टेस्ट करते हैं। > टेस्ट में OnePlus Nord 4 ने लगभग एक घंटे अधिक बैटरी बैकअप दिया, वहीं Vivo V40e भी अच्छी बैटरी लाइफ प्रदान करता है, लेकिन Nord 4 से थोड़ा पीछे रहता है।

पीसीमार्क टेस्ट 

> दोनों फोन में 50% ब्राइटनेस और 50% वॉल्यूम पर FHD रिजॉल्यूशन में 30 मिनट के लिए YouTube वीडियो स्ट्रीम किया।   > इस टेस्ट में Vivo V40e ने केवल 3% बैटरी खर्च की, जबकि OnePlus Nord 4 ने 5% बैटरी खर्च की यानी Vivo V40e आपकी बैटरी को ज्यादा देर तक बचाए रखता है।

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट

> गेमिंग टेस्ट में BGMI, Call of Duty और Real Racing 3 जैसे गेम्स को 30 मिनट तक खेला गया। इस दौरान दोनों फोन में डिस्प्ले ब्राइटनेस, वॉल्यूम, ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को एक समान रखा गया। > Vivo V40e इस टेस्ट में कुल 17% बैटरी खर्च की, जबकि OnePlus Nord 4 ने 19% बैटरी खर्च की। इसमें Vivo V40e विजेता रहता है।

गेमिंग टेस्ट

> OnePlus Nord 4 में 100W फास्ट चार्जिंग है, जिससे यह 20% से 100% तक केवल 24 मिनट में चार्ज हो जाता है। > Vivo V40e में 80W फास्ट चार्जिंग है और इसे 20% से 100% तक चार्ज होने में करीब 42 मिनट लगते हैं।

चार्जिंग स्पीड 

OnePlus Nord 4 तेज चार्जिंग स्पीड के साथ आता है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो लंबे समय तक स्क्रीन टाइम और फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। वहीं Vivo V40e बेहतर वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस  के साथ आता है। यह मीडिया और गेमिंग के शौकीनों के लिए अधिक उपयुक्त है।

निष्कर्ष