Vivo V40e भी पीछे की तरफ एक आयताकार आकार के मॉड्यूल में एक गोलाकार कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस मॉड्यूल के ठीक नीचे ऑरा लाइट रिंग मौजूद है। वहीं, Nord 4 में डुअल टोन डिजाइन है जो कि ग्लास व मैटल बॉडी से लैस है। दोनों फोन पर फ्रंट पर पंच होल डिस्प्ले है।
Vivo V40e में 6.77 इंच 3D कर्व एमोलेड डिस्प्ले है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन ट्रू कलर, 2392 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस है। वहीं, Nord 4 में 2772 × 1240 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5K डिस्प्ले है।
वीवो फोन में चार नैनोमीटर फेब्रिकेशन वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर बना प्रोसेसर है। वहीं, Nord 4 में मोबाइल में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है जो कि 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बेस्ड है।
V40e में 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज शामिल है। दूसरी ओर वनप्लस नोर्ड 4 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है।
V40e स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 आधारित फन टच ओएस 14 पर पेश किया गया है। वहीं, नॉर्ड 4 5जी लेटेस्ट एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 है जो वनप्लस के पसर्नल यूजर इंटरफेस OxygenOS 14.0 पर काम करता है।
V40e के रियर पर 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का आई AF ग्रुप सेल्फी कैमरा है। दूसरी ओर नॉर्ड 4 के रियर पर 50एमपी + 8एमपी बैक कैमरा है। वहीं, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
V40e में 5500mAh की बड़ी बैटरी है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। वहीं, Nord 4 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस 5,500एमएएच बैटरी है।
OnePlus Nord 4 प्राइस – 8GB RAM + 128GB Storage = ₹29,999 – 8GB RAM + 256GB Storage = ₹32,999 – 12GB RAM + 256GB Storage = ₹35,999
Vivo V40e – 8GB RAM + 128GB Storage = ₹28,999 – 8GB RAM + 256GB Storage = ₹30,999
स्पेसिफिकेशन्स शीट पर दोनों ही फोन एक समान लग रहे हैं। हालांकि, टेस्टिंग के बाद ही रियर लाइफ परफॉर्मेंस के बारे में हम कुछ कह पाएंगे। वहीं, डिजाइन में भी दोनों फोन खूबसूरत लगते हैं।