Vivo X Fold3 Pro  Vs  Oneplus Ope

डिसप्ले

Vivo X Fold 3 Pro में 8.03-inch 2K+ (2480 × 2200) प्राइमरी AMOLED डिसप्ले और 6.53-inch (2748 × 1172) कवर AMOLED डिसप्ले है। वहीं, वनप्लस फोन में 7.82 इंच का प्राइमरी डिसप्ले  और 6.3 इंच 2K सेकंडरी डिसप्ले दी गई है।

प्रोसेसर

वीवो का फोल्ड फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस है। वहीं, वनप्लस ओपन में धांसू परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है।

रैम व स्टोरेज

वीवो फोल्ड फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 तक की स्टोरेज है। वहीं, वनप्लस ओपन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512जीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज है।

कैमरा

Vivo X Fold 3 Pro में फ्रंट पर 32MP और 32MP प्राइमरी डिसप्ले पर है। रियर पर 50MP वाइड एंगल, 64MP टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम है। वहीं, वनप्लस ओपन में 48MP+64MP+48MP ट्रिपल रियर कैमरा है। वहीं, 32MP को सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी

Vivo X Fold 3 Pro में 100W FlashCharge के साथ 5700mAh की बैटरी मौजूद है।  वहीं, वनप्लस ओपन में 67वाट सुपरवूक चार्जिंग क्षमता के साथ 4805mAh डुअल सेल बैटरी है। इसमें 3295+1510mAh की नॉन रिमूवल बैटरी लगी हुई है।

ओएस

वीवो foldable फोन Funtouch OS 14 बेस्ड Android 14 पर कार्य करता है। वहीं, वनप्लस ओपन में एंडरॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.2 है।

प्राइस

वीवो foldable फोन के एकमात्र वेरिएंट 16GB रैम + 512जीबी की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं, वनप्लस ओपन भी एक ही वेरिएंट 16GB रैम +512GB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत ₹1,39,000 है।