वीवो Y18t में फ्लैट किनारों के साथ स्लिम डिजाइन है। Gem Green व Space Black कलर ऑप्शन उपलब्ध है, जबकि मोटो G24 पावर में राउंडेड कॉर्नर है और Glacier Blue व Ink Blue कलर में उपलब्ध हैं।
Vivo Y18t में 6.56-इंच LCD HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि Moto G24 Power 6.56-इंच LCD HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
वीवो Y18t में 12nm Unisoc T612 चिपसेट है, जबकि मोटो G24 पावर में 12nm MediaTek Helio G85 चिपसेट है। मोटो फोन का AnTuTu स्कोर 266,894 है और यह डेली कार्यों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
वीवो Y18t में 50MP प्राइमरी सेंसर, 0.08MP सेकेंडरी सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा है, जबकि मोटो G24 पावर 50MP प्राइमरी, 2MP मैक्रो कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
वीवो Y18t में 50MP प्राइमरी सेंसर, 0.08MP सेकेंडरी सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा है, जबकि मोटो G24 पावर 50MP प्राइमरी, 2MP मैक्रो कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
दोनों फोन Android 14 पर आधारित हैं। वीवो में FuntouchOS 14 है, जबकि मोटो में My UX के साथ स्टॉक-एंड्रॉयड जैसा एक्सपीरियंस मिलता है। मोटो फोन 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 1 OS अपग्रेड के साथ आता है।
Vivo Y18t के 4GB + 128GB की कीमत 9,499 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं Moto G24 Power के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 8,999 है।