Vivo Y200 Pro  Vs  OPPO F25 Pro

डिजाइन

Vivo Y200 Pro 3डी कर्व्ड डिसप्ले व रियर पर वर्टिकल डुअल कैमरा और एलईडी फ्लैश से लैस। वहीं, OPPO F25 Pro प्लास्टिक बिल्ड होने के बावजूद अच्छी बिल्ड क्वालिटी का है। यह 7.5 मिमी मोटा और 177 ग्राम वजन वाला फोन है।

डिसप्ले

Y200 Pro 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट और 2400 × 1080 का पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 6.78 इंच डिसप्ले, जबकि OPPO F25 Pro 5G में 2412 x 1080 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 120Hz रिफ्रेश रेट 6.7 FHD+ एमोलेड डिसप्ले है।

प्रोसेसर

वीवो फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 695 5G चिपसेट लगाया गया है। जो इस प्राइस रेंज में बढ़िया अनुभव देता है। वहीं, ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में  MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और ARM Mali G68 MC4 GPU है।

वेरिएंट

Vivo Y200 Pro में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 8GB एक्सटेंटेड RAM भी शामिल है। वहीं, ओप्पो एफ25 प्रो 5जी 8GB रैम +256GB तक स्टोरेज और एक्सटेंटेड 8GB रैम की सुविधा मिलती है।

कैमरा

वीवो फोन में 64MP OIS कैमरा और 2MP बोकेह लेंस लगा है। वहीं, फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है,जबकि ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में 64MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

Vivo Y200 Pro 5G फोन में 44W फास्ट फ्लैश तकनीक के साथ 5,000mAh बैटरी है। वहीं, ओप्पो एफ25 प्रो 5जी 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo Y200 Pro लेटेस्ट एंडरॉयड 14 पर कार्य करता है। वहीं, ओप्पो एफ25 प्रो 5जी Android 14 आधारित Color OS 14 पर कार्य करता है।

प्राइस

Vivo Y200 Pro 5G एकमात्र 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरियंट में आया है, जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, ओप्पो फोन के 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹23,999 और 8GB रैम +256 जीबी वेरियंट का प्राइस ₹25,999 है।