Vivo Y300 Plus के टॉप फीचर्स

प्राइस

वीवो वाई300 प्लस 5जी फोन सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 23,999 रुपये है। नए वीवो फोन को सिल्क ब्लैक (Silk Black) और सिल्क ग्रीन (Silk Green) कलर में परचेज किया जा सकता है

डिस्प्ले

फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

प्रोसेसर

यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा-कोर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जिसमें 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A78 कोर तथा 1.8GHz स्पीड वाले छह Cortex-A55 शामिल हैं।

प्रोसेसर

स्मार्टफोन को 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है और इसमें 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी है। वहीं वाई300 प्लस में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाकर 1टीबी तक किया जा सकता है।

बैटरी

Vivo Y300 Plus 5G फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 44वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ही यह मोबाइल कई घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखता है।

अन्य फीचर्स

वीवो वाई300 प्लस स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे स्प्लैश प्रूफ फोन बनाती है। इस फोन की थिकनेस 7.49mm तक है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कंपटीशन

इस प्राइस पर कुछ ही दिनों पहले Motorola Edge 50 Neo आया है जो MediaTek Dimensity 7300 पर चलता है। वहीं इससे 2 हजार रुपये सस्ता दो स्क्रीन वाला Lava Agni 3 स्मार्टफोन तथा Realme P2 Pro और Nothing Phone 2a भी 20 हजार से 25 हजार के बीच की रेंज में Vivo Y300 Plus के सामने कंपटीशन साबित हो सकते हैं।