व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर के लिए मल्टी अकाउंट फीचर पर कार्य कर रहा है, जिसका मतलब है कि आप एक से अधिक अकाउंट रख सकते हैं और उनके बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
व्हाट्सएप मल्टी अकाउंट फीचर
Wabetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए विकसित किया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर व्हाट्सएप इसे लॉन्च करने की योजना बना रहा है, तो सबसे पहले एंड्रॉइड यूजर्स को यह फीचर मिलेगा।
एंड्रॉयड यूजर मिलेगा यह फीचर
अगर आप एक अतिरिक्त अकाउंट बनाते हैं, तो फिर यह आपके डिवाइस पर सेव हो जाएगा। आप जब चाहें इस अकाउंट में लॉगइन करके स्विच कर सकते हैं। ऐप आपके सभी अकाउंट के पासवर्ड याद रखेगा, इसलिए आप केवल एक टैप से स्विच कर सकते हैं।
कैसे कार्य करेगा यह फीचर
अगर आप व्हाट्सएप पर मल्टीपल अकाउंट क्रिएट करते हैं, तो फिर आपको अकाउंट की सूची के साथ एक मेनू दिखाएगा। आप यहां से जिसे ओपन करना चाहते हैं, उसे चुन सकते हैं।
मेनू में दिखेगा मल्टीपल अकाउंट
यह फीचर उसी तरह है जैसे आप Instagram पर विभिन्न अकाउंट के बीच कैसे स्विच कर सकते हैं। यह आपको अपने काम से संबंधित चैट और पर्सनल चैट को एक ऐप में अलग रखने की सुविधा देता है।
मल्टीपल अकाउंट कैसे उपयोगी है
यह फीचर आपकी प्राइवेसी सुनिश्चित करता है और सूचनाओं को मैनेज करना आसान बनाता है। साथ ही, अलग-अलग खातों के लिए अलग-अलग डिवाइस रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।
सूचनाओं को मैनेज करना होगा आसान
मल्टी-अकाउंट फीचर को अभी डेवलप किया जा रहा है, जिसे बाद में बीटा टेस्ट के लिए जारी किया जाएगा। शुरुआत में इसे एंड्रॉयड के लिए WhatsApp Business ऐप पर देखा गया है। अभी स्पष्ट नहीं है कि यह पर्सनल अकाउंट के लिए भी उपलब्ध होगा या नहीं।
डेवलपमेंट स्टेज में फीचर