Xiaomi 14 Civi की खूबियां

शानदार डिजाइन

Xiaomi 14 Civi में पीछे की तरफ प्रीमियम ग्लास और लेदर फिनिश है। डिवाइस 7.4mm मोटा है और इसका वजन 177 ग्राम है, जिसकी वजह से इसे लंबे समय तक पकड़ना में भी कोई दिक्कत नहीं होती।

ब्राइट डिसप्ले

Xiaomi 14 Civi में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है जो अच्छे कलर प्रड्यूस करता है। यह HDR10+ और डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है।

अच्छा Leica कैमरा

Xiaomi 14 Civi में Leica कैमरे हैं। यह शानदार रंगों और ढेर सारी डिटेल्स के साथ तस्वीरें खींचता है। फोन का मेन कैमरा अच्छे से काम करता है।

गजब वीडियो क्वालिटी

Xiaomi 14 Civi का Leica कैमरा वीडियो कैप्चर करने में भी बेहतरीन काम करता है। यानी आप कैमरे के साथ वीडियो भी कैप्चर कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस

शाओमी के इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 SoC है जो कि बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर के साथ परफॉर्मेंस में आपको कोई कमी नहीम मिलेगी। इसका अंटूटू स्कोर 1443011 है।