Xiaomi 14 Civi के Matcha Green में विगन लेदर बैक मिलता है। इसका वदन 177 ग्राम और थिकनेस 7.4mm है। साथ ही डिवाइस काफी स्लीक और पकड़ने में आरामदायक है। फोन में IP54 रेटिंग भी मिलती है।
डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-inch FHD+ OLED डिसप्ले मिलती है, जिसके कलर अच्छे हैं। कंटेंट देखना आनंददायक है क्योंकि यह डॉल्बी विजन और HDR10+ के साथ-साथ 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है
इसमें 50MP+50MP+12MP ट्रिपल रियर Leica कैमरा है जो कि कई Leice एक्सक्लूसिव फीचर को सपोर्ट करता है। कैमरा डेलाइट में अच्छी फोटो क्लिक करता है। लेकिन, पोर्टेट थोड़ा बेहतर हो सकता था।
फोन के फ्रंट में 32MP+32MP डुअल कैमरा मिलता है। वहीं, इसका प्राइमरी सेंसर अच्छी शर्पनेस के साथ सेल्फी कैप्चर करता है। वहीं, इसमें डिसेंट स्किन टोन और कलर एक्यूरेसी मिलती है।
डिवाइस में Snapdragon 8s Gen 3 SoC मिलता है जो कि बेंचमार्क टेस्टिंग जैसे AnTuTu में अच्छे स्कोर प्राप्त करते हैं। हालांकि, यह लोड में बेस्ट प्रदर्शन प्रदान नहीं कर सकता है।
डिवाइस Android 14 बेस्ड HyperOS based पर कार्य करता है। पूरे यूआई की बात करें तो यह काफी स्मूथ और फास्ट है। लेकिन, इसमें कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स आते हैं। कंपनी हैंडसेट पर 3 साल का मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 4 साल का सिक्योरिटी पैच देती है।
डिवाइस में 4,700mAh बैटरी है जो कि अपने PCMark बैटरी टेस्ट में यह अपने प्रतिस्पर्धियों से कम स्कोर प्राप्त करता है। मीडियम उपयोग पर यह पूरा दिन चलेगा, लेकिन इससे थोड़ा भी ज्यादा उपयोग होने पर आपको शाम तक डिवाइस को चार्ज करना होगा।
हैंडसेट के साथ बॉक्स में चार्जर मिलता है और यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। डिवाइस सिर्फ 40 मिनट में 20% से 100% तक चार्ज हो जाता है।
42,999 रुपये से शुरू होने वाला Xiaomi 14 Civi एक बेहतरीन डिजाइन वाला फोन है जिसमें अच्छे कैमरे और बेहतरीन परफॉरमेंस का मेल मिलता है। हालांकि, बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड बेहतर हो सकती थी। लेकिन, देखा जाए तो इसके फायदे नुकसान से ज्यादा हैं, तो इस कीमत सेगमेंट में यह डिवाइस निश्चित रूप से खरीदने लायक है।