Xiaomi 14 Civi  Vs  Motorola Edge 50 Ultra

डिजाइन

Xiaomi 14 Civi में बैक पर टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर सर्कुलर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो LEICA ब्रांडिंग के साथ आता है। वहीं, Motorola Edge 50 Ultra में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। साथ ही दोनों फोन में पंच होल कटआउट फ्रंट पर मौजूद है।

डिसप्ले

Xiaomi 14 Civi में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स और 1236×2750 रिजोल्यूशन के साथ 6.55-इंच 1.5K LTPO AMOLED है। वहीं, मोटो फोन में 6.7-इंच 1.5K pOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 nits के साथ 1220×2712 रिजोल्यूशन है।

परफॉर्मेंस

Xiaomi 14 Civi और Motorola Edge 50 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 12GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज से लैस है।

कैमरा

Xiaomi 14 Civi में 50MP प्राइमरी OIS, 50MP टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रावाइड बैक कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 32MP वाइड व 32MP अल्ट्रावाइड का डुअल सेल्फी कैमरा है। वहीं, मोटो फोन में 50MP प्राइमरी OIS, 64MP टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रावाइड रियर व 50MP फ्रंट कैमरा है।

बैटरी-चार्जिंग

Xiaomi 14 Civi में 4,700mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ दी गई है। वहीं,  Edge 50 Ultra में 4,500mAh की बैटरी 125W वायर व 50W वायरलैस चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

सॉफ्टपवेयर

Xiaomi 14 Civi फोन Android 14-बेस्ड HyperOS पर काम करता है। वहीं, Motorola Edge 50 Ultra फोन Android 14-बेस्ड Hello U पर कार्य करता है।

प्राइस

Xiaomi 14 Civi के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस Rs 42,999 और 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की कीमत Rs 47,999 है। साथ ही Motorola Edge 50 Ultra के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 54,999 है।

निष्कर्ष

एज 50 अल्ट्रा ज्यादा प्रीमियम फील के साथ फास्ट चार्जिंग स्पीड, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, स्मूथ रिफ्रेश रेट और बेहतर कैमरा सेटअप से लैस है। दूसरी ओर, Civi ज्यादा किफायती कीमत पर एक एडवांस पैनल, बड़ी बैटरी और बेहतर फ्रंट कैमरा सेटअप प्रदान करता है।