Xiaomi 14 Civi  Vs  OnePlus 12R

डिजाइन

Xiaomi 14 Civi और OnePlus 12R के रियर पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें कैमरा सेंसर प्लेस किए गए हैं। वहीं, आगे ओर दोनों फोन्स में कर्व्ड डिसप्ले के साथ सेंटर पर पंच होल फ्रंट कैमरा सेटअप है।

डिसप्ले

Xiaomi 14 Civi में 6.55″ 1.5K Quad Curve AMOLED डिसप्ले दी गई है। वहीं, वनप्लस 12आर में 6.78″ 120Hz AMOLED ProXDR LTPO4.0 डिसप्ले मिलता है।

प्रोसेसर

शाओमी 14 सीवी में प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, OnePlus 12R में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

ओएस

शाओमी 14 सीवी एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो हायपर ओएस पर चलता है। वहीं, वनप्लस 12 सबसे नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर कार्य करता है जो ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है।

मैमोरी

शाओमी 14 सीवी में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज है। दूसरी ओर वनप्लस 12आर स्मार्टफोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज और और 16जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज है।

कैमरा

Xiaomi 14 Civ में रियर पर 50MP Main + 50MP Telephoto + 12MP Ultrawide कैमरा है और फ्रंट पर  32MP + 32MP Dual Selfie कैमरा है। वहीं, OnePlus 12R के बैक पर 50MP Main + 8MP Ultrawide + 2MP Macro कैमरा और फ्रंट पर 16MP कैमरा है।

बैटरी

शाओमी सीवी 14 स्मार्टफोन 4,700एमएएच बैटरी 67W Turbo Charge टेक्नोलॉजी के साथ आती है। वहीं, वनप्लस 12आर स्मार्टफोन में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500एमएएच बैटरी मिलती है।

प्राइस

शाओमी सीवी 14 के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹42,999 और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹47,999 है। वहीं, वनप्लस 12आर के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹42,999 और 16GB RAM + 256GB वेरिएंट का ₹45,999 प्राइस है।