Xiaomi 14 Civi में कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ एड्रिनो 735 जीपीयू दिया है, वहीं Realme GT 6T में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ एड्रिनो 732 जीपीयू है।
Xiaomi 14 Civi में 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है, वहीं Realme GT 6T में भी आपको 12GB तक रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है।
एनटूटू टेस्ट में Realme GT 6T 14,50,949 का स्कोर करता है, वहीं Xiaomi 14 Civi का एनटूटू स्कोर थोड़ा कम 14,43,011 रहता है। यानी रियलमी का फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में थोड़ा बेहतर परफॉर्म करता है।
गीकबेंच टेस्ट में Xiaomi 14 Civi सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 1913 और 5087 स्कोर करता है, वहीं Realme GT 6T सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 1826 और 4544 का स्कोर करता है यानी शाओमी का फोन यहां आगे रहता है।
इस टेस्ट में Realme GT 6T हैंडसेट का पीक परफॉर्मेंस 58.4 प्रतिशत रहता है, जबकि इसकी तुलना में Xiaomi 14 Civi पीक परफॉर्मेंस 40.8 प्रतिशत तक रहता है, जो कि रियलमी जीटी 6टी के मुकाबले कम है।
Xiaomi 14 Civi और Realme GT 6T पर कॉल ऑफ ड्यूटी और BGMI गेम को 30-30 मिनट खेलने पर Realme GT 6T का तापमान 14.7 डिग्री तक बढ़ जाता है,वहीं Xiaomi 14 Civi के तापमान में 23 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई।
शाओमी 14 सिवी के 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 12जीबी रैम + 512जीबी की 47,999 रुपये है। Realme GT 6T 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12GB रैम+512GB स्टोरेज की 39,999 रुपये है।
बेंचमार्क टेस्ट के हिसाब से Realme GT 6T परफॉर्मेंस और इफिशियंसी के मामले में बेहतर है,वहीं Xiaomi 14 Civi सिंथेटिक बेंचमार्क और रियल-वर्ल्ड में बेहतर परफॉर्मेंस करता है।