शाओमी फोन में 6.55 इंच AMOLED पैनल है जो 1236 x 2750 पिक्सल रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 से लैस है, जबकि Vivo V30 Pro 5G में 6.78 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Xiaomi 14 Civi में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है, जबकि Vivo V30 Pro 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आया है।
शाओमी फोन स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित शाओमी हाइपरओएस के साथ मिलकर काम करता है, जबिक वीवो वी30 प्रो एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर कार्य करता है।
शाओमी 14 सीवी इंडिया में 12GB तक LPDDR5X रैम + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, वीवो वी30 प्रो 8GB+256GB और 12GB+512GB वैरियंट में उपलब्ध है। इसके साथ 12जीबी एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी है।
शाओमी 14 Civi के रियर पर 50MP+50MP+12MP का ट्रिपल कैमरा और 32MP+32MP का डुअल फ्रंट कैमरा है। वहीं, Vivo V30 Pro 5G में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP सेंसर है।
Xiaomi 14 Civi में 67वॉट Turbo फास्ट चार्जिंग के साथ 4700mAh की बड़ी बैटरी है। वहीं, वीवो वी30 प्रो 5जी फोन में 5,000एमएएच की बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
शाओमी फोन के 8GB रैम + 256जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल 12जीबी रैम +512जीबी स्टोरेज 47,999 रुपये का है। वहीं, वीवो फोन के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट का प्राइस ₹41,999 और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट का प्राइस ₹46,999 है।