Whatsapp video messages कैसे भेजें, जानिए सारे स्टेप्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/Whatsapp-Instant-video-message.jpg
Highlights

WhatsApp पर अब वॉयस मैसेज की तरह ही आप वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को रोलआउट कर दिया है। हालांकि, अभी तक आपके पास टेक्स्ट या ऑडियो रिकॉर्ड के जरिए मैसेज भेजने का ऑप्शन था। लेकिन अब आपको वीडियो के जरिए भी मैसेज (Instant Video Message) का भी ऑप्शन मिल गया है। आइए आगे आपको वीडियो मैसेज कैसे भेजना है इसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप देते हैं।

व्हाट्सएप पर ऐसे भेजें वीडियो मैसेज

स्टेप 1- आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सएप ऐप को अपडेट करना होगा।

स्टेप 2-इसके बाद चैट को ओपन कर माइक्रोफोन बटन पर सिंगल टैप करना होगा।

स्टेप 3-सिंगल टैप करने के बाद वीडियो मोड आ जाएगा।

स्टेप 4-वीडियो मोड पर टैप करने के बाद आप वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए होल्ड करना होगा।
स्टेप 5-इसके बाद Swipe Up करके लॉक करें और हैंड फ्री वीडियो बनाकर भेज दें।


स्टेप 6-चैट पर वीडियो म्यूट पर रहेगी, जब टैप करेंगे तो साउंड आएगी। साथ ही Video Messages भी एंड-टू-एंड इन्क्रिप्टेड हैं।

व्हाट्सएप वीडियो मैसेज क्या है?

अब यूजर्स अपनी चैट पर ही छोटे और पर्सनल मैसेज को रिकॉर्ड करके आसानी से भेज सकते हैं। ये चैट पर रिप्लाई करने का एक तरह से रियल टाइम ऑप्शन होगा। यूजर्स को 60 सेकंड की वीडियो बनाने का मौका मिलेगा और इस 60 सेकंड में अपनी बात कहकर आप मैसेज को भेज सकते हैं।

आपके पास कब तक आएगा ये फीचर?

बता दें कि अभी ये फीचर कुछ ही लोगों के लिए जारी हुआ है और बहुत जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल हमारे पास एंडरॉयड और आईओएस डिवाइस में यह फीचर नहीं मिला है। लेकिन, एंडरॉयड बीटा वर्जन पर यह फीचर हमें मिल चुका था, जिसकी मदद से हमने ऊपर आपको स्क्रीनशॉट की मदद से यह बताया है कि वीडियो मैसेज का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।