120W फास्ट चार्जिंग और 108MP कैमरा के साथ Xiaomi 11i 5G Phone इंडिया में लॉन्च, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज!

Xiaomi ने आज इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Xiaomi 11i Series को पेश कर दिया है। लंबे समय से भारतीय मोबाइल बाजार की नंबर वन की कुर्सी पर बैठे शाओमी ने अपनी नई सीरीज़ के साथ एक बार फिर ताकत का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज़ के तहत दो 5G Phone लॉन्च हुए हैं जिन्होंने Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ली है। ये शाओमी फोन Mediatek Dimensity 920 चिपसेट, 8GB RAM, 108MP Camera और 120W fast charging की ताकत से लैस है जिनकी फुल डिटेल आगे दी गई है।
Xiaomi 11i की डिसप्ले
शाओमी 11आई सीरीज़ को कंपनी की ओर से ग्लॉस बॉडी पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन में 1200निट्स ब्राइटनेस और आईकेयर जैसे फीचर्स भी मौजूद है। Xiaomi 11i आईपी53 रेटिड है जो धूल व पानी से सुरक्षित रखता है। फोन का डायमेंशन 163.65×76.19×8.34एमएम और वज़न 207 ग्राम है।
Xiaomi 11i की प्रोसेसिंग पावर
शाओमी 11आई स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है मीयूआई 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 920 चिपसेट दिया गया है। हैवी मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसे वीसी कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है तथा साथ ही यह शाओमी फोन माली जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने फोन को LPDDR4x RAM और UFS2.2 Storage तकनीक के साथ बाजार में उतारा है।
Xiaomi 11i का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 11i स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। एलईडी फ्लैश से लैस इस कैमरा सेटअप में एफ/1.89 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का सैमसंग एचएम2 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शाओमी 11आई 5जी फोन में एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 11i की बैटरी और चार्जिंग
यही वह सेग्मेंट है जहां Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चला है। शाओमी 11आई हायपरचार्ज 5जी फोन को कंपनी ने बेहद ही शक्तिशाली बैटरी और चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। यह मोबाइल फोन 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। वहीं दूसरी ओर शाओमी 11आई 5जी फोन को 5,160एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है और यह मॉडल 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge की कीमत
Xiaomi 11i HyperCharge 5G स्मार्टफोन का 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ है तथा फोन के 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह Xiaomi 11i 5G का 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB storage वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। ये नए शाओमी फोन 12 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।