5,500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ आ सकता है Xiaomi 15, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

इसी महीने लॉन्च होने वाली शाओमी की नंबर सीरीज के एक मोबाइल Xiaomi 15 की जानकारी लीक में सामने आई है। इस श्रृंखला में Xiaomi 15 Pro भी आने वाला है। ब्रांड पहले ही कंफर्म कर चुका है कि डिवाइस अगले हफ्ते 23 अक्टूबर को आएंगे। वहीं, इंडियन टिपस्टर ने बेस मॉडल के कैमरा, चिपसेट, बैटरी और कुछ अन्य प्रमुख स्पेक्स शेयर किए हैं। जिसकी डिटेल आप इस पोस्ट में आगे पढ़ सकते हैं।
Xiaomi 15 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- Xiaomi 15 को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर योगेश बरार ने खूबियां शेयर की हैं।
- Xiaomi 15 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.36-इंच 1.5K फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इसके पूर्व Xiaomi 14 में भी यही डिस्प्ले हार्डवेयर है।
- लीक के अनुसार स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC हो सकता है। हालांकि यह कंपनी भी कंफर्म कर चुकी है। यह क्वालकॉम का आगामी फ्लैगशिप चिपसेट है जो इसी महीने के अंत में लॉन्च होगा।
Xiaomi 15
– 6.36″ 1.5K flat AMOLED, 120Hz
– Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC
– 50MP (OV50H) + 50MP UW + 50MP 3.2x Tele
– HyperOS 2.0, Android 15
– IP68 rating
– Leica optics
– 5,500mAh battery ~
– 90W wired, 50W wireless chargingThoughts?
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) October 14, 2024
- Xiaomi 15 में 50MP OV50H प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3.2x टेलीफोटो लेंस होने की संभावना है। जबकि फोन अपने पूर्व मॉडल की तरह Leica ऑप्टिक्स के साथ आएगा।
- स्मार्टफोन में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्राइड 15 के साथ HyperOS 2.0 पर काम कर सकता है। - अन्य फीचर्स के मामले में Xiaomi 15 में धूल और पानी से बचाव वाली IP68 रेटिंग दी जा सकती है।
Xiaomi 15 Pro डिजाइन (लीक)
Xiaomi 15 फोन के डिजाइन के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन Xiaomi 15 Pro की पूर्व लीक तस्वीर से पता चलता है कि हम वेनिला मॉडल से क्या बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। आप लीक इमेज में देख सकते हैं कि Xiaomi 15 Pro दिखने में 14 Pro जैसा ही है, जिसमें फ्लैट एज और चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। फर्क बस इतना है कि अब फ्लैश सेंसर के बाहर देखने को मिल रहा है।
आखिर में आपको बताते चलें कि Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री मिलेगी।