Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, 200MP Camera के साथ है पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

Xiaomi ने लंबे समय भारत में अपनी कोई तगड़ी चाल चली है। दरअसल कंपनी की ओर से शाओमी 17 सीरीज पेश की गई है जिसके तहत दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में पेश कर दिए गए हैं और 11 मार्च को इनकी कीमत अनाउंस कर दी जाएगी। MWC 2026 के मंच से इन्हें ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। शाओमी 17 की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
यह इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला शाओमी फोन है जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। गौरतलब है कि यह क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। AI पावर के लिए इसमें Hexagon NPU और स्ट्रांग नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System लगाया गया है।
बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा Adreno 840 जीपीयू सपोर्ट करता है। शाओमी 17 अल्ट्रा एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर लाया गया है।
Xiaomi 17 Ultra Leica लेंस के साथ आया है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.67 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L मेन सेंसर दिया गया है। शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जो 4.3x periscope telephoto लेंस है। इसके साथ 115° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह शाओमी 17 अल्ट्रा 8K video रिकॉर्ड कर सकता है।
शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी फोन को 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह M10 OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। बेहतर विजुअल क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Vision और DC Dimming मौजूद है। फोन अनलॉकिंग के लिए 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्टशन के लिए Xiaomi Shield Glass 3.0 की लेयर चढ़ाई गई है।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17 Ultra 5G फोन 6,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि चाइना में इस स्मार्टफोन को 6,800mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। यानी भारतीयों को छोटी बैटरी मिलेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह शाओमी स्मार्टफोन 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है और साथ ही इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।
कनेक्टिविटी के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी दिया गया है। इस फोन में Infrared सेंसर, 4-microphone, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स जैसे टूल्स भी मौजूद हैं। यह IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाता है। इस शाओमी फोन से Apple iPhone और Mac भी कनेक्ट व कंट्रोल किए जा सकते हैं।