पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स के साथ Xiaomi 17 Ultra हुआ चाइना में लॉन्च

शाओमी ने सितंबर महीने में डुअल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max पेश किए थे। वहीं अब इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने ‘अल्ट्रा’ मॉडल भी मार्केट में उतार दिया है। Xiaomi 17 Ultra चाइना में लॉन्च हो गया है जो 16GB RAM, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP Camera और 6800mAh battery की ताकत से लैस होकर आया है। एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाले शाओमी 17 अल्ट्रा की पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
शाओमी 17 अल्ट्रा को 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 2K M10 OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यूजर्स को इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होगी। कंपनी ने फोन स्क्रीन को Dolby Vision और DC Dimming से भी लैस किया है। मोबाइल इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन पर Xiaomi Shield Glass 3.0 की प्रोटेक्शन दी गई है।
Xiaomi 17 Ultra को एंड्रॉयड 16 ओएस पर लाया गया है जो Xiaomi HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। एआई क्षमता के लिए इसमें Hexagon NPU और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा Adreno 840 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा में Leica लेंस का इस्तेमाल किया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.67 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L मेन सेंसर दिया गया है जो 115° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 200 मेगापिक्सल 3.2-4.3x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन कैमरा से 8K video रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi 17 Ultra 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी फोन को 6,800mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल बिना तार के भी चार्ज किया जा सकता है और इसके लिए 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। Xiaomi 17 Ultra रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
शाओमी 17 अल्ट्रा में कंपनी ने 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम लगाया है जो पिछल जेनरेशन के मुकाबले 50% बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी प्रदान कर सकता है। वहीं इस शाओमी फोन से Apple iPhone, iPad और Mac भी कनेक्ट व कंट्रोल किए जा सकते हैं। इस फोन में यूजर्स को Infrared सेंसर, 4-microphone, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स जैसे टूल्स भी मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे एडवांस फीचर्स के साथ ही NFC और सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी सपोर्ट करता है। यह मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाता है। बताते चलें कि इस पावरफुल शाओमी फोन की थिकनेस 8.29mm और वजन 223 ग्राम है। चीन में इसे black, white, cool purple और starry sky green कलर में लाया गया है।
कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra 12GB RAM + 512GB storage वाले बेस वेरिएंट का कीमत 6999 yuan (तकरीबन 89,450 रुपये) से शुरू होती है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB storage सपोर्ट करता है और इसका लॉन्च प्राइस 8499 yuan यानी 1,08,599 रुपये के करीब है। Xiaomi 17 Ultra Leica Edition भी लाया गया है जिसका रेट तकरीबन 1 लाख रुपये से शुरू होता है। शाओमी 17 अल्ट्रा इंडिया में लॉन्च कब तक होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।