Xiaomi 17T 5G फोन हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के बाद सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन Xiaomi 17T इंडिया आ रहा है। यह मोबाइल 4 जून को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। शाओमी 17टी फ्लैगशिप सेग्मेंट में आ रहा है जो OnePlus 15 जैसे फोंस को कड़ी टक्कर देगा। शाओमी 17टी इंडिया लॉन्च आप अपने मोबाइल पर भी लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया गया है।
Xiaomi 17T इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग
शाओमी 17टी 5जी फोन 4 जून को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से Xiaomi 17T के साथ ही Xiaomi TV FX Mini LED Series भी भारतीय बाजार में उतारी जाएगी। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। नीचे दिए गए यूट्यूब विंडो लिंक पर क्लिक करके आप शाओमी 17टी इंडिया लॉन्च 91मोबाइल्स पर ही लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
Xiaomi 17T स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स
शाओमी 17टी 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुका है और ग्लोबल मॉडल वाली स्पेसिफिकेशन्स ही इंडियन मॉडल में दी जा सकती है। लिहाजा ग्लोबल मॉडल का ही जिक्र करें तो इसें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Arm Mali-G720 MC8 जीपीयू मौजूद है।
Xiaomi 17T 5G फोन 1268 x 2756 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Crystal स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फ्लेट सर्फेस वाली डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, 460ppi, 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। ग्राहकों को इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17टी में Leica कैमरा सेटअप दिया है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस शाओमी 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17T 5G फोन तगड़ी 6500mAh Battery से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। यह सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जो इंडियन शाओमी 17टी मॉडल में भी मिल सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।