Xiaomi ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, महज 499 रुपये की शुरुआती कीमत में बदलेगी फोन की बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Battery-1-1.jpeg

Xiaomi ने भारतीय यूजर्स के लिए नई बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि शाओमी यूजर्स Mi Service Center में जाकर अपने स्मार्टफोन की बैटरी चेक करवा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक बैटरी में कुछ दिक्कत होने पर कुछ रुपये देकर अपने फोन की बैटरी बदल सकते हैं। Xiaomi और Redmi दोनों ही ग्राहक अपने अपने स्मार्टफ़ोन की बैटरी बदलवा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि बैटरी बदलने की क़ीमत 499 रुपये से शुरू होती है। शाओमी के यूज़र्स को कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में जाकर सबसे पहले अपनी बैटरी चेक करवानी होगी। यहां हम आपको शाओमी के बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

शाओमी बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम

Xiaomi का कहना है कि शाओमी या रेडमी के यूजर्स कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से महज 499 रुपये की शुरुआती कीमत में बैटरी बदलवा सकते हैं। हालाँकि बैटरी की क़ीमत स्मार्टफ़ोन और बैटरी पर निर्भर करेगी। इस बारे में यूजर्स को ज्यादा जानकारी और बैटरी की वारंटी को लेकर इंफ़ॉरमेशन नज़दीकी सर्विस सेंटर से मिलेगी।

Redmi Note 10 Pro Max

अगर आपके फोन काफ़ी पुराना हो गया है और बैटरी जल्दी जल्दी ख़त्म हो रही है तो यह आपके लिए बेस्ट टाइम है। पुराने स्मार्टफ़ोन में चार्जिंग के चलते बैटरी के सेल कमजोर हो जाते हैं जिसके चलते चार्जिंग मेनटेन नहीं रह पाती है। ऐसे में आपके लिए यह बेस्ट है कि आप शाओमी के सर्विस सेंटर में जाकर बैटरी चेंज करवा लें। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा और 5G की ताकत, 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदें ये धांसू फोन

बैटरी रिप्लेसमेंट क्यों हैं ज़रूरी

आजकल स्मार्टफ़ोन काफ़ी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो लिथियम आयन बैटरी से मैक्सिमम पावर मिले यह इंश्योरेंस करते हैं। हालांकि कुछ समय बाद बैटरी की हेल्थ जवाब देने लगती है और बैटरी जल्दी जल्दी खत्म होने लगती है। इसके चलते ही स्क्रीन ऑन टाइम और स्टेंडबाई टाइम घटने लगता है। इसके साथ ही प्रोसेसर के चलते ही बैटरी जल्दी जल्दी ख़त्म होने लगती है। ऐसे में आपको स्मार्टफ़ोन की बैटरी चेंज करवा लेने चाहिए।