Xiaomi ने किया कमाल, सिर्फ 6 महीनों में बेचे 1.5 करोड़ से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ के फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Xiaomi-Redmi-Note-7s-Launch.jpg

भारत में शाओमी अपनी अलग पहचान और ग्राहकों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी ने महज 6 महीनो में ग्लोबली रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 1.5 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफलता हासिल की है।

शाओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विट किया है। वहीं, इस खुशी मनाने के लिए कंपनी ने फ्री में Redmi Note 7 Pro व Redmi Note 7s देने का फैसला लिया है।

इसके लिए आपको मनु कुमार जैन के ट्विट को रीट्वीट करना होगा। अगर आप भाग्यशाली रहे तो Redmi Note 7S या Redmi Note 7 Pro में से कोई एक फोन आपको फ्री में मिल सकता है। Redmi Note 7 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये और हाल में लॉन्च किए Redmi Note 7s स्मार्टफोन की 10,999 रुपये है।

बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले Redmi Note 7 को डिस्कंटीन्यू करते हुए Redmi Note 7s को लॉन्च किया था। अब कंपनी Redmi Note 7s और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन बेच रही है।

Redmi Note 7s और Redmi Note 7 Pro की स्पेसिफिकेशंस करें तो दोनों स्मार्टफोन एक जैसे ही हैं। दोनों फोन में आपको 6.3-इंच फुल एचडी+ नॉच के साथ आती है। इसके अलाा Redmi Note 7s स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट है जो कि 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 एसओसी के साथ आता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन के बैक में 48-मेगापिक्सल + 5 मेगिपिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया है। लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरे में थोड़ा अंतर है। Redmi Note 7s में जहां सैमसंग का ISOCELL GM1 सेंसर दिया है वहीं Redmi Note 7 Pro में सोनी IMX586 सेंसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जिसमें यूएसबी टाइप-सी के साथ 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग है।