Xiaomi का धमाका, इंडिया में जल्द लॉन्च होगा 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi 10

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/02/Xiaomi-MI-10.jpg

Xiaomi ने कुछ समय पहले अपनी घरेलू मार्केट चीन में दो पावरफुल स्मार्टफोन Mi 10 और Mi 10 Pro लॉन्च किए थे। वहीं, चीन में लॉन्च होने के बाद दोनों ही स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर देखा गया, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि फोन जल्द ही इंडिया में पेश किए जा सकते हैं। वहीं, 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि Mi 10 स्मार्टफोन को भारत में मिड-मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। अब एक और हिंट मिला है, जिससे लग रहा है कि 108एमपी कैमरा वाला यह फोन इंडिया में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी के पुराने ग्लोबल स्पोकपर्सन डोनोवन सुंग ने एक वॉलपेपर को ट्विट किया है, जिसमें शाओमी एमआई 10 स्मार्टफोन (कैमरा लेआउट पर ध्यान दें) दिख रहा है। वहीं, बैटरी को करीब से देखने पर उसमें भारतीय बीआईएस प्रमाणन वेबसाइट (www.bis.gov.in) पर लिंक दिखता है जो कि Mi 10 स्मार्टफोन के भारतीय लॉन्च का सीधा संकेत दे रहा है।

Xiaomi Mi 10

शाओमी मी 10 की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा शाओमी ने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Xiaomi Mi 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी ISOCELL Bright HMX सेंसर शामिल है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी मी10 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,780एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।