Xiaomi ने इंडिया में बंद किया अपना यह फ्लैगशिप फोन, अब नहीं होगी सेल! जानें क्या है कारण

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Xiaomi-Mi-11-Ultra.jpg

Xiaomi ने अप्रैल महीने में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए पावरफुल स्मार्टफोन Mi 11 Ultra इंडिया में लॉन्च किया था। बेहद ही ताकतवर स्पेसिफकेशन्स और एडवांस फीचर्स से लैस इस मोबाइल फोन में फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली थी जो 69,000 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को इंडिया में पूरी तरह से बंद कर रही है और Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्टफोन अब इंडियन मार्केट में नहीं बिकेगा।

Mi 11 Ultra के इंडिया में बंद होने की खबर इंडिया टूडे ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में प्रकाशित की है। रिपोर्ट में दावा किया है कि शाओमी अपने इस फ्लैगशिप फोन को अब भारत में नहीं बेचेगी। खबर के मुताबिक कुछ ही महीनों बाद यानी 2022 में शाओमी अपने नए फ्लैगशिप फोन को मार्केट में उतारने वाली है और इसीलिए अब मी 11 अल्ट्रा का स्टॉक खत्म होने के बाद इसकी नई खेप नहीं लेकर आ रही है। गौरतलब है कि मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन 7 जुलाई को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था और फोन का लिमिटेड स्टॉक ही सेल के लिए बाजार में लाया गया था। वह सीमित स्टॉक पूरी तरह से बिक चुका है और अब नए Mi 11 Ultra डिवाईस इंपोर्ट नहीं किए जाएंगे।

Xiaomi Mi 11 Ultra

Xiaomi Mi 11 Ultra

12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला यह शाओमी फोन इंडिया में 69,000 रुपए की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। इस फोन में 3200× 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.81 इंच की 2के डब्ल्यूक्यूएचडी+ ई4 एमोलेड डिसप्ले दी थी जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड था तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती थी। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 1.1 इंच की सेकेंडरी एमोलेड डिसप्ले दी गई थी जो ऑल्वेज़ ऑन मोड के साथ नेटिफिकेशन्स इत्यादी दिखाती थी। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 के लॉन्च से पहले लीक हुई लाइव इमेज, जानें क्या होंगी खूबियां

Mi 11 Ultra एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई पर पेश किया गया था जिसमें आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया था। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई थी जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ ही वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी शामिल था। यह शाओमी फोन 5जी के साथ ही 4जी वोएलटीई और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता था।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी 11 अल्ट्रा के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.95 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 48 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर दिया गया था। प्राइमरी लेंस जहां एक ISOCELL GN2 सेंसर था वहीं अन्य दो Sony IMX586 लेंस थे। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस शाओमी फोन को 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा गया था।