शाओमी मी 9 की फोटो हुई लीक, फोन के स्टाईलिश डिजाईन की मिली जानकारी

चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि कंपनी अपनी मी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे मी 9 नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। शाओमी मी 9 की कॉन्सेप्ट फोटो पहले ही सामने आ चुकी है जिससे फोन के डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं अब एक नए लीक में शाओमी मी 9 की रियल ईमेज भी लीक हो गई है। इस फोटो से एक ओर जहां मी 9 की लुक की जानकारी मिली है वहीं दूसरी ओर यह भी पुख्ता हो गया है कि शाओमी जल्द ही मी 9 को आधिकारिक तौर पर टेक मंच पर पेश कर देगी।
शाओमी मी 9 की इस फोटो को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस फोटो को वेईबो की एक पोस्ट में शेयर किया गया था। हालांकि पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद इस फोटो को डिलीट कर दिया गया, लेकिन इसी दौरान यह फोन इंटरनेट पर वायरल हो गई। मी 9 की ईमेज को वैंग टेंग थॉमस द्वारा शेयर किया था। इस फोटो में मी 9 को यूजर द्वारा हाथ में पकड़ा गया है और मी 9 का बैक पैनल दिखाई दे रहा है।
फोटो में शाओमी मी 9 का बैक पैनल काफी चमकदार और ग्लॉसी नज़र आया है। मी 9 का बैक पैनल भी ग्लॉस का हो सकता है। जिसे हो सकता है कि कंपनी गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट रखे। सामने आई फोटो में मी 9 का कलर ब्लू शेड वाला है। यह बैक पैनल इतना साफ है कि फोन के पीछे किसी शीशे की तरह दूसरे आब्जेक्टस की छाया साफ दिखाई दे रही है। पहले सामने आए लीक में बताया गया था कि डिवाइस में 6.4-इंच फुल स्क्रीन डिसप्ले 2के स्क्रीन रेजोल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली होगी।
मी 9 के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप पर तीन कैमरा सेंसर नज़र आ रहे हैं। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट भी दी गई है। फोन के तीनों कैमरा सेंसर किस पावर के होंगे यह बात अभी सामने नहीं आई है। मी 9 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। ऐसे में इस बात के प्रबल आसार है कि शाओमी मी 9 को कंपनी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च करेगी।
256जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस
शाओमी मी 9 को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाईस को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस कर बाजार में उतारेगी। लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी मी 9 के साथ ही मी 9 एक्सप्लोरर एडिशन भी लॉन्च करेगी तो मी 9 की तुलना में अधिक एडवांस फीचर्स से लैस होगा। वहीं मी 9 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।