
पिछले महीने ही शाओमी ने गूगल एंडरॉयडवन इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन मी ए1 भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह फोन एंडरॉयड के ऐसे वर्ज़न पर पेश किया गया है जिसमें 2 साल तक हर एंडरॉयड वर्ज़न की लेटेस्ट अपडेट इसे मिलती रहेगी। भारतीय बाजार में आॅनलाईन प्लेटफार्म पर आउट आॅफ स्टॉक होने के बाद कंपनी ने इसे आॅफलाईन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराया है। वहीं आज शाओमी मी ए1 का एक और कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने मी ए1 का रेड कलर वेरिएंट अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया है, जो देखने में बेहद ही आर्कषक व शानदार है।
शाओमी की ओर से मी ए1 का रेड कलर वेरिएंट फिलहाल इंडोनेशिया में ही लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। इंडोनेशिया में इस फोन की कीमत 215 यूएस डॉलर रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 13,800 रुपये होगी। गौरतलब है कि भारत में शाओमी मी ए1 14,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों स्टोर पर उपलब्ध हैं।
शाओमी मी ए1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड वन के साथ यह फोन 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर व क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है तथा फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वनप्लस 5टी का स्टार वॉर्स एडिशन
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी ए1 में 12-मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल है और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला है जो टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।



















