Xiaomi Mi A3 की फ्लैश सेल खत्म, अब 24 घंटे मिलेगा 4030mAh बैटरी और 32-MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/Xiaomi-MI-A3-1.jpg

Xiaomi ने हाल ही में इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च किया था। एंडरॉयड वन प्रोग्राम के तहत पेश हुआ यह फोन भारत में दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। Xiaomi के अन्य स्मार्टफोंस की तरह ही Mi A3 भी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर ही मौजूद है जिसे अभी तक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के तहत ही खरीदा जा सकता था। लेकिन अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने Xiaomi Mi A3 को ओपन सेल से लिए उपलब्ध करा दिया है।

Xiaomi Mi A3 लॉन्च से बाद से ही फ्लैश सेल के तहत बिक रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को ओपन सेल के लिए पेश कर दिया है। Xiaomi Mi A3 को अब किसी भी वक्त कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। कीमत की बात करें तो Xiaomi Mi A3 के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Mi A3

Xiaomi Mi A3 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.088-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस डिसप्ले को ड्रॉपनॉच डिसप्ले कहा है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह ​फोन ​इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Mi A3 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 4,000 रुपये सस्ता हुआ Nokia 8.1, Nokia 8110 4G फोन भी मिलेगा सिर्फ 2,999 रुपये में

Mi A3 के दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Xiaomi Mi A3 में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर ​तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इनमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही शाओमी का यह नया फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है।

Mi A3 सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में पावर बैकअप के लिए क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,030एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं। Xiaomi Mi A3 Not Just Blue, More Than White और Kind of Grey कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।