जानें कैसे से खरीदें शाओमी मी मैक्स 2, इसमें है 5,300 एमएएच बैटरी और 6.44-इंच स्क्रीन

Join Us icon

क कंपनी शाओमी ने इसी सप्ताह भारत में अपना बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन मी मैक्स 2 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आगामी 26 जुलाई से आॅनलाईन सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन यदि आप इस फोन को आज ही लेना चाहते हैं, तो शाओमी की ‘मी ऐनिवर्सरी’ में इसे खरीदा जा सकता है।

खुशखबरी : अब पोस्ट आॅफिस पर भी मिलेंगे सैमसंग के स्मार्टफोन

दरअसल शाओमी कंपनी ने भारत में अपने तीन साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं, और इस दौरान कंपनी की फैन फॉलोविंग भी बढ़ी है। अपने यूजर्स को कुछ खास आॅफर्स देते हुए शाओमी की ओर से ‘मी ऐनिवर्सरी’ सेल का आयो​जन किया गया है जहां कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन मी मैक्स 2 को सेल के लिए लिस्ट किया गया है। ध्यान रहे कि यह फेस्टिवल सिर्फ 21 जुलाई तक ही चलेगा।

मी मैक्स 2 की बात करें तो यह फोन फुल मैटल यूनिबॉडी डिजाईन वाला यह फोन 6.44-इंच की फुल एचडी राउंड ऐज ​स्क्रीन लैस है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.0गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

नोकिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ कंपनी का फ्लैगशिप फोन नोकिया 8

फोटोग्राफी के लिए मी मैक्स 2 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 रियर सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल हाईब्रिड सिम व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही इसमें 3.0 क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 5,300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

शाओमी ‘मी ऐनिवर्सरी’ सेल में मी मैक्स 2 को पाने के लिए यहां क्लिक करें : मी इंडिया