
शाओमी के सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स 2 के लॉन्च के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह फोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के पहले वर्ज़न मी मिक्स को जो शाओमी ने भारत में लॉन्च नहीं किया था लेकिन अब देश में बढ़ते मोबाईल बाजार के मद्देनज़र शाओमी ने मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। शाओमी मी मिक्स 2 इस 10 अक्टूबर को देश में लॉन्च किया जाएगा।
शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने ट्वीटर हैंडल से आॅफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए यह खुलासा कर दिया है कि 10 अक्टूबर को मी मिक्स 2 भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस दिन शाओमी राजधानी दिल्ली में ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से यह फोन भारतीय बाजार में समक्ष पेश किया जाएगा।
The wait is over.. #MiMIX2 is coming to India! Come Oct 10 and hail the Mi MIX 2 #TheOriginalX ? @XiaomiIndia
RT if you are excited ? pic.twitter.com/ohsLuH9HkV
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) October 4, 2017
आपको बता दें कि शाओमी मी मिक्स अपने डिजाईन और लुक की वजह से वह काफी चर्चा में रहा था और मी मिक्स 2 उसी का उन्नत वर्ज़न है। फोन की फुल बॉडी व बैजल लेस डिसप्ले को लोगों ने काफी सराहा है। यह फोन देखने में बेहद स्टाइलिश है और काफी दमदार है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इस फोन को तकरीबन 35,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर चीनी बाजार में यह फोन एक से अधिक वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है और अपने होम मार्केट में शाओमी ने इस फोन को सेरेमिक बॉडी पर भी पेश किया है। ऐसे में यह कहना अभी मुश्किल है कि क्या इस दिन मी मिक्स 2 के सेरेमिक एडिशन को भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं। बहरहाल इसके लिए अभी 10 अक्टूबर का इंतजार करना होगा। शाओमी मी मिक्स 2 का रिव्यू पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)



















