शाओमी का पहला 5जी फोन 24 फरवरी को होगा लॉन्च, 10जीबी रैम के साथ चलेगा दुनिया के सबसे तेज चिपसेट पर

Join Us icon

चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी अब शायद एप्पल से भी आगे निकल जाने वाली है। ऐसी तकनीक जो अभी तक एप्पल आईफोन में भी नहीं आई है वह अब शाओमी के फोन में देखने को मिलने वाली है। हम बात कर रहे हैं सभी स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा बेसब्री से इंतजार की जाने वाली 5जी तकनीक की। शाओमी 5जी फोन पर काम कर रही है और कंपनी इस फोन का प्रदर्शन भी क्वालकॉम के ईवेंट में कर चुकी है। वहीं अब खबर सामने आई है कि 24 फरवरी को शाओमी का यह 5जी फोन शाओमी मी मिक्स 3 5जी नाम के साथ टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

शाओमी मी मिक्स 3 के इस 5जी मॉडल की लॉन्च डेट का खुलासा ट्वीट के जरिये हुआ है। यह ट्वीट प्रसिद्ध टिपस्टर बेन गेस्क्नि ने किया है। बेन ने अपने ट्वीट में शाओमी मी मिक्स 3 5जी का लॉन्च इन्वाईट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि शाओमी का पहला 5जी फोन आने वाली 24 फरवरी को अंर्तराष्ट्रीय मोबाइल बाजार में एंट्री ले लेगा। रोचक बात यह भी है कि बेन ने लॉन्च इन्वाईट का टीज़र शेयर करने के कुछ ही देर बाद अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया है। लेकिन इसी दौरान इंटरनेशनल मीडिया में शाओमी मी मिक्स 3 5जी का यह लॉन्च टीज़र वायरल हो गया है।

xiaomi mi mix 3 5g phone launch date 24 february leak in hindi

मी मिक्स 3 5जी के लॉन्च टीज़र को स्लैशगियर ने प्रमुखता से छापा है। इस ईमेज पर ‘वी मेक इट हैप्पन’ लिखा गया है। इस टाईटल के नीचे ही फोन की लॉन्च डेट लिखी गई है जिसे टिप्सटर द्वारा मिटाया गया है। वहीं दूसरी ओर शाओमी की ओर से अभी तक मी मिक्स 3 5जी के लॉन्च से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन नए लीक के बाद यह माना जा रहा है कि शाओमी 24 फरवरी को अपना पहला 5जी फोन टेक मंच पर पेश कर देगी।

xiaomi-mi-mix-3-5g-with-snapdragon-855-showcased-specifications-in-hindi

शाओमी मी मिक्स 3 5जी की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन में एक्स50 मॉडम भी दिया जाएगा जो मी मिक्स 3 के इस वेरिएंट को 5जी सपोर्ट करने की क्षमता से लैस करेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार शाओमी मी मिक्स 3 5जी मॉडल 2जीबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड देने में सक्षम होगा। लीक हुई मी मिक्स 3 5जी की फोटो में फोन को बेजल लेस डिजाईन पर बना​ दिखाया गया है। फोन में 2के रेज्ल्यूशन वाली एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन के चारों ओर बेहद ही हल्का का बॉडी पार्ट दिया है।

क्या अभी नहीं आएगा एप्पल का 5जी फोन, चिपसेट लड़ाई को लेकर फिर कोर्ट पहुंचे एप्पल और क्वालकॉम

मी मिक्स 3 5जी फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। वहीं फोन की डिसप्ले पर कोई नॉच भी मौजूद नहीं है। ऐसे में अभी संदेह है कि शाओमी अपने इस फोन को स्लाईडर पैनल पर पेश कर सकती है वहीं साथ ही मी मिक्स 3 5जी में इन-डिसप्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। शाओमी मी मिक्स 3 को 10जीबी रैम के साथ ही 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है जो 256जीबी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज वाले हो सकते हैं। बहरहाल शाओमी के पहले 5जी फोन की पुख्ता जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।